Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Senior Dietary Habits: बुढ़ापे में रहना है स्वस्थ्य, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 05:58 PM (IST)

    Senior Dietary Habits बढ़ती उम्र के दौरान हमारे शरीर कई तरह के बदलाव होते हैं जिसे देखते हुए हमें आहार की जरूरतों जीवनशैली में भी बदलाव करना चाहिए। चलिए जानते हैं ऐसे कुछ फूड आइटम्स के बारे में।

    Hero Image
    बुढ़ापे में रहना है स्वस्थ्य, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Senior Dietary Habits: बुढ़ापा एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। कुछ लोग इसे दिल खोलकर और खुशी-खुशी अपनाते हैं, तो वहीं कुछ लोग इससे परेशान हो जाते हैं। लेकिन इसका सामना हर किसी को करना ही पड़ता है। इसलिए बेहतर है कि बढ़ती उम्र के दौरान इसे सावधानी और खुशी के साथ अपना लेना चाहिए और अपना विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान हमारे शरीर कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसे देखते हुए हमें आहार की जरूरतों जीवनशैली में भी बदलाव करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर अपनी तंदुरूस्ती और शक्ति को खोता चला जाता है। ऐसे में उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने के लिए स्वस्थ आहार बनाए रखना महत्वपूर्ण हो जाता है। चलिए जानते हैं वरिष्ठ लोगों से संबंधित आहार के बारे में, जिसे उन्हें अपनाना चाहिए। ऐसे वृद्ध वयस्क ज पहले से किसी गंभीर बीमारी, जैसे हृदय रोग और कैंसर या फिर मांसपेशियों और हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं उनमें परिवर्तन से संबंधित स्वास्थ्य स्थितियों का अधिक खतरा होता है। लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाकर और सक्रिय जीवनशैली बनाए रखकर इनमें से कई जोखिमों को कम भी किया जा सकता है।

    बुजुर्गों के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स

    1. कैल्शियम युक्त भोजन करें: कम फैट वाले डेयरी उत्पाद जैसे टोंड दूध और पत्तेदार सब्जियां का सेवन करें, क्योंकि इनमें कैल्शियम समृद्ध मात्रा में होता है।

    2. अनसैचुरेटेड फैट वाले डाइट लें: सैचुरेटेड फैट को कम करें और तले हुए भोजन, हाई फैट वाले डेयरी और मांस को कम करें। इसके बजाय एवोकैडो, मछली और वनस्पति तेलों जैसे अनसैचुरेटेड फैट वाले फूड्स का सेवन करें।

    3. फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करें: उच्च फाइबर वाले फूड्स, जो पोषण से भरपूर होते हैं उनके सेवन से कब्ज में राहत मिल सकती है। ये फूड्स आपके शरीर में विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकते हैं, जिनकी आपके शरीर को आवश्यकता होती है। कच्चे फल, सब्जियां और साबुत अनाज आहार में फाइबर के समृद्ध स्रोत होते हैं।

    4. लीन प्रोटीन: हाई प्रोटीन कम फैट वाले खाद्य पदार्थ मांसपेशियों के निर्माण और संभावित वजन घटाने के लिए अच्छे हो सकते हैं। अच्छी सेहत और संतुलित पोषण के लिए अलग-अलग तरह के प्लांट और मीट को चुनें, जैसे सफेद मांस वाली मछली, अंडे का सफेद भाग और बीन्स।

    5. पानी और हेल्दी ड्रिंक: पानी पीने से डिहाइड्रेशन को रोका जा सकता है, जिससे दिमाग को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप मूड में बदलाव हो सकता है और शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद मिल सकता है। इससे कब्ज और गुर्दे की पथरी को रोका जा सकता हैए। इसके अलावा कम फैट वाले दूध, शुगर फ्री ड्रिंक्स या 100% शुद्ध फल या सब्जियों के रस का सेवन करने से कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व की आपूर्ति हो सकती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।