तेजी से Weight Loss के लिए डाइट में शामिल करें रागी, सेहत को मिलेंगे और भी ढेरों फायदे
क्या आपने कभी फिंगर मिलेट या मंडुआ के बारे में सुना है? बता दें यह कोई विदेशी अनाज नहीं है बल्कि हमारा अपना भारतीय खजाना है- रागी! सदियों से हमारे खान-पान का हिस्सा रहा यह अनाज इन दिनों फिर से चर्चा में है (Ragi for Weight Loss) और इसके पीछे की वजह है इसे डाइट में शामिल करने से मिलने वाले कुछ लाजवाब फायदे जिनमें वेट लॉस भी शामिल है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ragi for Weight Loss: रागी कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है। बता दें, ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। आपको शायद मालूम न हो, कि रागी में कैल्शियम की मात्रा दूध से भी ज्यादा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। सिर्फ इतना ही नहीं, फाइबर से भरपूर होने के कारण यह अनाज सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको इसे डाइट में शामिल करने के कुछ गजब फायदों (Ragi Health Benefits) के बारे में बताते हैं।
रागी क्यों है वेट लॉस के लिए बेस्ट ऑप्शन?
- फाइबर का खजाना: रागी में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। फाइबर आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराता है, जिससे आप बार-बार खाने की इच्छा यानी ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसके अलावा, फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स: रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि यह आपके ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। इससे आपको एनर्जी मिलती रहती है और आपकी भूख पर काबू रहता है।
- प्रोटीन का अच्छा सोर्स: रागी में प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो मसल्स की ग्रोथ और मरम्मत में मदद करता है। प्रोटीन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और वजन घटाने में मददगार होता है।
- विटामिन और मिनरल्स से भरपूर: रागी में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम और अन्य जरूरी मिनरल्स होते हैं जो आपके शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें- Weight Gain की वजह बनती है डिनर के बाद की 3 आदतें, परफेक्ट फिगर के लिए आज ही कर लें तौबा
रागी को डाइट में कैसे शामिल करें?
आप रागी को अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। आइए जानें।
- रागी की रोटी: रागी के आटे से बनी रोटी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। आप इसे सब्जियों और दही के साथ खा सकते हैं।
- रागी का दलिया: रागी का दलिया नाश्ते का एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ऑप्शन है। आप इसमें दूध, फल और मेवे मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
- रागी का लड्डू: रागी के लड्डू एक स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक हैं। आप इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं।
- रागी का शेक: रागी का शेक भी एक पौष्टिक ड्रिंक है। आप इसमें दूध, फल और मेवे मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे
- हड्डियों को मजबूत बनाए: रागी में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- पाचन को बनाए बेहतर: रागी में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
- एनीमिया से बचाव: रागी में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जो एनीमिया से बचाने में मदद करता है।
- हार्ट भी रहेगा हेल्दी: रागी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- दबे पांव शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं 5 Healthy Habits, फिटनेस के चक्कर में बिना सोचे फॉलो कर रहे लोग
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।