Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें यह खास चीज़, जानें अन्य फायदे

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 06:33 PM (IST)

    क्विनोआ में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए क्विनोआ को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें आवश्यक एमिनो एसिड पाया जाता है। इससे मसल्स और हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही क्विनोआ में फाइबर भी होता है जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है।

    Hero Image
    बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें यह खास चीज़, जानें अन्य फायदे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए डाइट में व्यापक सुधार की जरूरत पड़ती है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में क्विनोआ को जरूर शमिल करें। विशेषज्ञों की मानें तो क्विनोआ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से सेहत अनुकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्विनोआ

    क्विनोआ में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए क्विनोआ को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें आवश्यक एमिनो एसिड पाया जाता है। इससे मसल्स और हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही क्विनोआ में फाइबर भी होता है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसके सेवन से मधुमेह, मोटापा और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए डाइट में क्विनोआ को जरूर शामिल करें।

    कितना करें सेवन

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दिनभर में एक या दो कप पका क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं। अगर खाने के समय किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो परहेज करें। खासकर, खाने से उल्टी, जी मचलना, खुजली आदि समस्या होती है, तो क्विनोआ का सेवन न करें। Harvard Public School of Health की एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना एक कप क्विनोआ खाना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इससे बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

    वजन कंट्रोल करने में सहायक

    क्विनोआ में प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। इसके लिए हमेशा नाश्ते के समय क्विनोआ का सेवन करें। इससे मेटाबॉलिज़्म भी फ़ास्ट होता है। वहीं, प्रोटीन से शरीर हमेशा ऊर्जावान रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।