Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेट लॉस और हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें खरबूजे के बीज

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Fri, 04 Jun 2021 04:50 PM (IST)

    एक शोध में खरबूजे के बीज के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। खरबूजे के बीज में प्रोटीन फैय और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके बीज को सुखाकर उसक ...और पढ़ें

    Hero Image
    फाइबर युक्त चीजों को सेवन करने से पेट देर तक भरा रहता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खरबूजे की खेती ग्रीष्म यानी गर्मी के दिनों में होती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके लिए खरबूजे को गर्मियों का फल भी कहा जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मोटापा, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में फायदेमंद साबित होते हैं। वहीं, खरबूजे के बीज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाए जाते हैं। खासकर पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप को कम अथवा सामान्य रखा जा सकता है। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि खरबूजे के बीज उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक है। साथ ही खरबूजे के बीज के सेवन से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी मोटापा या ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर खरबूजे के बीज का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उच्च रक्तचाप में फायदेमंद

    phytojournal.com पर छपी एक शोध में खरबूजे के बीज के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। खरबूजे के बीज में प्रोटीन, फैय और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके बीज को सुखाकर उसका पाउडर तैयार कर दूध अथवा पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, खरबूजे के बीज के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    वजन कंट्रोल करने में मददगार

    खरबूजे के बीज में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों को सेवन करने से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही बार-बार खाने यानी क्रेविंग से निजात मिलता है। इसके लिए रोजाना स्नैक्स के लिए खरबूजे के बीज का सेवन कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।