Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Figs Benefits: प्रेगनेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें अंजीर

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 09:48 PM (IST)

    Figs Benefits अंजीर के सेवन से जच्चा और बच्चा दोनों की हड्डियां और मसल्स मजबूत होते हैं। साथ ही सुबह के समय गर्भवती महिलाओं को होने वाली थकान में आराम मिलता है। इसके अलावा मितली और चक्कर में राहत मिलता है।

    Hero Image
    Figs Benefits: प्रेगनेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें अंजीर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Figs Benefits: अंजीर एक प्रकार का फल है, जिसे अंग्रेजी में फिग कहा जाता है। सामान्य तौर पर पके अंजीर को खाया जाता है। वहीं, अंजीर के फलों को सुखाकर भी सेवन किया जाता है। बाजार में सूखे अंजीर मिलते हैं। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेद में अंजीर को औषधि कहा जाता है। इसे दूध के साथ सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक,आयरन, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, अंजीर के पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह समेत कई अन्य बीमारियों में फायदा मिलता है। खासकर, गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर दवा समान है। आइए, इसके फायदे के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

    अंजीर के सेवन से जच्चा और बच्चा दोनों की हड्डियां और मसल्स मजबूत होते हैं। साथ ही सुबह के समय गर्भवती महिलाओं को होने वाली थकान में आराम मिलता है। इसके अलावा, मितली और चक्कर आने में आराम मिलता है। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को रोजान अंजीर का सेवन करना चाहिए।

    अनिद्रा में राहत

    बहुत लोगों को अनिद्रा की शिकायत होती है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो अंजीर का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या में राहत मिलता है। इससे शरीर में मेलाटॉनिन (Melatonin) स्ट्रेस रिलीज होता है। इससे सोने की समस्या में सुधार होता है।

    बालों की समस्या में फायदा

    असमय बालों के पकने और गिरने की समस्या को दूर करने में अंजीर सक्षम है। इसमें विटामिन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बालों के स्कैल्प में रक्त संचार सही से होता है। इससे बाल काले, घने और लंबे होते हैं। इसके अलावा, अंजीर के सेवन से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।