Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें यह सब्जी

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 01:00 PM (IST)

    Weight Loss Tips अत्यधिक तनाव लेने की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं। फूल गोभी में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

    Hero Image
    Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें यह सब्जी

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करने के लिए डाइट और वर्कआउट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। लापरवाही बरतने से मोटापा के अलावा कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में फूल गोभी को अवश्य शामिल करें। इसके सेवन से मोटापा समेत कई अन्य बीमारियों में भी फायदा मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है

    अत्यधिक तनाव लेने की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं, पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसके लिए फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं। फूल गोभी में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम ब्लड वेसल्स को ब्लॉक नहीं होने देता है। जानकारों की मानें तो उच्च रक्तचाप से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

    वजन कंट्रोल में रहता है

    बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फूल गोभी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने आवश्यक पोषक तत्व फाइबर पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही बार-बार खाने की समस्या से भी निजात मिलता है। फूड चार्ट की मानें तो 100 ग्राम फूलगोभी में महज 25 कैलोरी पाई जाती है। इसमें 92 प्रतिशत पानी और 2.5 प्रतिशत फाइबर पाया जाता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फूलगोभी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    पाचन तंत्र होता है मजबूत

    पेट संबंधी विकारों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो फूल गोभी का सेवन अवश्य करें। फूल गोभी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है। साथ ही कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।