Arbi Benefits: दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें अरबी
अरबी एक प्रकार की सब्जी है। इसके पत्ते दिल की आकार के होते हैं। अंग्रेजी में अरबी को Taro Roots कहते हैं। इसकी पत्तियों और जड़ों की सब्जी बनाई जाती है। आसान शब्दों में कहें तो इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अरबी के पत्ते को कच्चे में सेवन न करें।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Arbi Benefits: हार्ट के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। जानकारों की मानें तो हार्ट के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के कई कारण हो सकते हैं। इनमें तनाव, बैड कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप प्रमुख हैं। इसके चलते हार्ट अटैक के मामले भी बढे हैं। हार्ट अटैक के मामले में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है। खासकर, 40+ वर्ग के लोगों में हार्ट अटैक के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। इसके लिए खानपान और रहन सहन पर विशेष ध्यान दें। वहीं, दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए अरबी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि अरबी की सब्जी के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही अरबी कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद होती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
अरबी क्या है ?
अरबी एक प्रकार की सब्जी है। इसके पत्ते दिल की आकार के होते हैं। अंग्रेजी में अरबी को Taro Roots कहते हैं। इसकी पत्तियों और जड़ों की सब्जी बनाई जाती है। आसान शब्दों में कहें तो इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अरबी के पत्ते को कच्चे में सेवन न करें। यह नुकसानदेह हो सकता है। इसे अच्छी तरह पकाने के बाद ही सेवन करें। अरबी में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर, मोटापा, मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों में अधिक लाभकारी है।
दिल के लिए फायदेमंद
जानकारों की मानें तो अरबी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए अरबी की सब्जी का सेवन करना दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
डायबिटीज में गुणकारी
एक शोध में दावा किया गया है कि अरबी में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो मधुमेह में फायदेमंद साबित होता है। इससे शुगर स्तर कम होता है। साथ ही इंसुलिन प्रतिरोध कम होता है।
आंखों की रोशनी बढ़ती है
अरबी में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए युक्त चीजों के सेवन से आंखों को रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके लिए डाइट में अरबी को जरूर शामिल करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।