Immunity Booster Fruits: वायरस और फ्लू से लड़ने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे ये फल, रोजाना करें सेवन
Immunity Booster Fruits हमारी इम्युनिटी ही है जो हर छोटी बड़ी परिस्थिती से लड़ने के लिए हमारे शरीर को तैयार करती है। ऐसे में फल को नियमित आहार शामिल करना बेहद अनिवार्य है। जानें ऐसे फलों के बारे में जो करते हैं इम्युनिटी बूस्ट करने का काम।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Immunity Booster Fruits: हम सभी एक स्वस्थ जीवन चाहते हैं और ऐसा करने के लिए हम एक स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन स्वस्थ्य रहने के लिए हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देना सबसे महत्वपूर्ण पहलू है।
ये हमारी इम्युनिटी ही है जो हर छोटी बड़ी परिस्थिती से लड़ने के लिए हमारे शरीर को तैयार करती है। ऐसे में फल को नियमित आहार शामिल करना बेहद अनिवार्य है। इनमें आवश्यक विटामिन और खनिजों प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जिन्हें खाने से हमारी इम्युनिटी बूस्ट हो सकती है।
इन फलों को नियमित आहार में शामिल करने से बढ़ेगी प्रतिरक्षा प्रणाली-
अनानास: अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है जिसमें संक्रमण को रोकने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
ब्लूबेरी: ब्लूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो पर्यावरण में मौजूद फ्री रैडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव (जो प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं) से लड़ते हैं।
पपीता: पपीता विटामिन ए, सी और ई का एक समृद्ध स्रोत है, जो रोग पैदा करने वाले रोगजनकों से लड़ने वाले एंटीबॉडी के उत्पादन को बढ़ाता है।
खट्टे फल: खट्टे फल जैसे संतरे, नींबू और अंगूर विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने वाले व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।
कीवी: कीवी में संतरे की तुलना में दोगुना विटामिन सी होता है और यह विटामिन के और ई का एक समृद्ध स्रोत है, दोनों एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण हैं।
आम: आम कैरोटीनॉयड का एक शानदार स्रोत है जो प्रतिरक्षा कोशिकाओं को मजबूत करता है और सूजन को कम करता है।
अमरूद: अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
तरबूज: तरबूज में ग्लूटाथियोन होता है, यह एक एंटीऑक्सिडेंट है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है और संक्रमण के जोखिम को कम करता है।
अनार: अनार पॉलीफेनोल्स का एक समृद्ध स्रोत है, जो कि एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाने जाते हैं, ये संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
सेब: सेब में पेक्टिन नामक फाइबर होता है जो आंत के लिए अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।