Eye Care Tips: करना चाहते हैं अपनी आंखों की देखभाल, तो आज से ही फॉलो करें ये आसान उपाय
Eye Care Tips आंखों की देखभाल के लिए अखरोट अलसी मछली और साइट्रस फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आँखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा विटामिन ए रिच फूड्स का सेवन जरूर करें।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eye Care Tips: लंबे समय तक लैपटॉप पर वर्क और मोबाइल पर सर्फिंग करने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में आंखों से पानी निकलना, आंखें लाल होना, आंखों में सूजन और सिरदर्द की समस्या होती है। वहीं, बिना ऑप्टिकल्स के लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने से आंखों को रोशनी भी कम होने लगती है। ऐसा लैपटॉप और मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट की वजह से होती है। इसके लिए आंखों की समुचित ख्याल जरूरी है। अगर आप भी घंटों लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं, तो आंखों की देखभाल के लिए इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
-आंखों की देखभाल के लिए हर 20 मिनट के बाद अपनी आंखों को स्क्रीन से दूर करें। इसके लिए स्क्रीन को छोड़ किसी अन्य चीज पर कुछ पल के लिए फोकस करें। इसके बाद स्क्रीन को देखें। आसान शब्दों में कहें तो अपना काम करें।
-आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके लिए सूती कपड़े में बर्फ के छोटे टुकड़े को बांधकर अपनी आंखों पर रखें। आप हर 2 घंटे में अपनी आंखों को साफ पानी से जरूर धोएं। इससे भी आंखों को आराम मिलता है।
-आंखों की देखभाल के लिए अखरोट, अलसी, मछली और साइट्रस फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, विटामिन ए रिच फूड्स का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों की समस्याएं दूर होती हैं।
-फोकस चेंज एक्सरसाइज करें। यह एक्सरसाइज सेहतमंद के लिए फायदेमंद साबित होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दोनों हाथों से चेहरे को बिना छुए ढंके। इस दौरान अपनी आंखों को मूंद लें। अब ध्यान उंगलियों पर रखें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को आंखों से दूर ले जाएं। फिर वापस लाएं। ध्यान रखें कि आपका ध्यान हाथों की उंगलियों पर रहें। इस एक्सरसाइज को रोजाना करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।