Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल करें, जानें-इनके फायदे

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sat, 23 May 2020 09:56 AM (IST)

    डेयरी उत्पादों में विटामिन-डी और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। खासकर बच्चे के खाने में डेयरी उत्पाद को जरूर जोड़ें।

    सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल करें, जानें-इनके फायदे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। रोजाना संतुलित आहार लेने से शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। संतुलित आहार लेने से आप सेहतमंद रहते हैं और आपका वजन भी नहीं बढ़ता है। इसके लिए आपको अपने आहार में डेयरी उत्पादों को जरूर जोड़ना चाहिए। हालांकि, यह सबके लिए सुपाच्य नहीं होता है, क्योंकि कुछ लोगों को शुगर की समस्या होती है। उन्हें डेयरी उत्पादों से दूर रहना चाहिए। जबकि आम लोगों के लिए यह किसी औषधि से कम नहीं है, क्योंकि इसके सेवन के कई फायदे होते हैं। आइए, उन फायदों को जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हड्डियां मजबूत होती है

    डेयरी उत्पादों ( दूध, दही, पनीर ) में विटामिन-डी और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। खासकर बच्चे के खाने में डेयरी उत्पाद को जरूर जोड़ना चाहिए।

    प्रोटीन प्राप्त होता है

    डेयरी उत्पादों में प्रोटीन की अधिकता होती है। इसे शरीर निर्माण का पूरक माना जाता है। यह चोट, जख्म और घावों को भरने में दवा की तरह काम करता है।

    दही पाचन तंत्र के लिए लाभदयक होता है

    दही में शरीर के लिए गुणकारी जीवाणु पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना दही का  सेवन करते हैं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होंगी। 

    उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है

    डेयरी उत्पाद उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इससे दिल की बीमारियों में भी आराम मिलता है। कई रिसर्चों में साबित हुआ है कि दूध और दही उच्च रक्तचाप में दवा की तरह काम करते हैं।

    मधुमेह का खतरा कम रहता है

    रिसर्च में पाया गया है कि लो-फैट डेयरी की कम से कम तीन ख़ुराक दिल की बीमारी के खतरे को कम कर सकती है। यह स्ट्रोक के खतरे और मधुमेह के शुरुआती लक्षणों को रोकने में भी सहायक होते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।