Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात को लेना चाहते हैं सुकून भरी नींद, तो अच्छी स्लीप हाइजीन के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 01:41 PM (IST)

    अच्छी नींद सेहत के लिए बेहद जरूरी है। नींद पूरी न होने की वजह से हाई बीपी फोकस कम होना स्ट्रेस बढ़ने जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी नींद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। इसके लिए स्लीप हाइजीन फॉलो करना जरूरी है। यहां हम 5 टिप्स (Good Sleep Tips) बता रहे हैं जिनसे स्लीप हाइजीन को बेहतर बना सकते हैं।

    Hero Image
    अच्छी नींद के लिए करें स्लीप हाइजीन मेंटेन (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Tips For Good Sleep: अच्छी नींद (Good Sleep) हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह हमारे शरीर को एनर्जी देती है, तनाव को कम करती है और हमारे दिमाग को सही ढंग से काम करने में मदद करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना एक चुनौती बन गया है। अच्छी स्लीप हाइजीन (What is Sleep Hygiene) अपनाकर हम इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानें अच्छी स्लीप हाइजीन के लिए 5 टिप्स (Tips To Maintain Sleep Hygiene)।

    नियमित सोने का समय तय करें

    नियमित सोने और जागने का समय तय करना अच्छी नींद की नींव रखता है। हर रोज एक ही समय पर सोने और उठने से हमारे शरीर की आंतरिक घड़ी (सर्केडियन रिदम) संतुलित रहती है। इससे शरीर को यह पता चलता है कि कब सोना है और कब जागना है। वीकेंड पर भी इस नियम का पालन करना चाहिए, ताकि शरीर का रूटीन बिगड़े नहीं।

    सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें

    आजकल मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन सोने से पहले इन डिवाइसेज का इस्तेमाल करने से नींद पर बुरा असर पड़ता है। इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी (ब्लू लाइट) मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित करती है, जो नींद लाने में मदद करता है। सोने से कम से कम एक घंटे पहले इन उपकरणों का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए

    यह भी पढ़ें: क्या होती है Co-Sleeping तकनीक और किस उम्र के बाद माता-पिता को कर देना चाहिए बच्चों का बिस्तर अलग

    सोने के लिए आरामदायक माहौल बनाएं

    अच्छी नींद के लिए सोने का माहौल शांत, अंधेरा और आरामदायक होना चाहिए। कमरे का तापमान सही होना चाहिए, न ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडा। अगर आसपास शोर होता है, तो इयरप्लग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंधेरे के लिए ब्लैकआउट पर्दे या आंखों पर मास्क लगा सकते हैं। एक आरामदायक गद्दा और तकिया भी अच्छी नींद के लिए जरूरी है।

    सोने से पहले हल्का खाना खाएं

    सोने से पहले भारी या मसालेदार भोजन करने से नींद में बाधा आ सकती है। इसलिए रात के खाने में हल्का और पौष्टिक डिनर करना चाहिए। सोने से दो घंटे पहले खाना खाना बेहतर होता है। कैफीन और अल्कोहल भी सोने से पहले नहीं पीना चाहिए, क्योंकि ये स्लीप साइकिल को बिगाड़ सकते हैं।

    तनाव कम करने के लिए रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं

    तनाव और चिंता अक्सर नींद न आने का अहम कारण होते हैं। सोने से पहले मन को शांत करने के लिए रिलैक्सेशन तकनीक जैसे ध्यान (मेडिटेशन), गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। इससे मन शांत होता है और नींद आसानी से आती है। सोने से पहले गर्म पानी से नहाना भी एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इससे शरीर को आराम मिलता है।

    यह भी पढ़ें: सोने से एक घंटा पहले पिएं ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, अच्छी नींद के साथ-साथ मिलेंगे और भी कई फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।