Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाना चाहते हैं तनाव से निजात, तो 6 हफ्ते तक इतनी मात्रा में सेवन करें Ginkgo Biloba

    www.researchgate.net पर छपी एक शोध की मानें तो Ginkgo Biloba तनाव और अवसाद के लिए दवा समान है। यह शोध युद्ध में शामिल सैनिकों और शरणार्थियों पर किया गया है। इसका परिणाम बेहद सूखा रहा है। इस शोध के लिए 115 लोगों ने आवेदन किया था।

    By Umanath SinghEdited By: Updated: Fri, 15 Jan 2021 04:15 PM (IST)
    Hero Image
    यह शोध युद्ध में शामिल सैनिकों और शरणार्थियों पर किया गया है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। तनाव एक मानसिक विकार है। इस बीमारी से व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर पड़ता है। व्यक्ति अंदर ही अंदर टूट जाता है और खुद को वास्तविक दुनिया से अलग कर काल्पनिक दुनिया में जीने लगता है। जहां केवल अंधेरा ही अंधेरा छाया रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति मानसिक रूप से बेहद कमजोर हो जाता है। उसमें जीवन जीने की तम्मन्ना और हौसला खत्म हो जाता है। एक बार व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो जाता है, तो बाहर निकलना आसान नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति को बहुत मजबूत होकर नए सिरे से सब कुछ शुरू करना होता है। तनाव और अवसाद का इलाज संभव है। अगर इलाज में लापरवाही बरतते हैं, तो खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर कोरोना काल में तनाव के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉक्टर्स हमेशा तनाव से पीड़ित मरीजों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। साथ ही खानपान और दिनचर्या को लेकर एक्टिव रहने की जरूरत है। अगर आप भी लंबे समय से तनाव और अवसाद से जूझ रहे हैं, तो आप Ginkgo Biloba का सहारा ले सकते हैं। कई शोध में Ginkgo Biloba को तनाव के लिए सुपर मेडिसिन बताया गया है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    www.researchgate.net पर छपी एक शोध की मानें तो Ginkgo Biloba तनाव और अवसाद के लिए दवा समान है। यह शोध युद्ध में शामिल सैनिकों और शरणार्थियों पर किया गया है। इसका परिणाम बेहद सूखा रहा है। इस शोध के लिए 115 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 105 लोग योग्य थे। वहीं, 99 लोगों ने शोध में शामिल होने की इच्छा जताई। जबकि, शोध में 84 लोगों को शामिल किया गया। इसमें लोगों को रोजाना 6 हफ्ते तक 120 ग्राम Ginkgo Biloba सेवन करने की सलाह दी गई। इसका परिणाम चौकाने वाला रहा है।

    Ginkgo Biloba के लगातार 6 हफ्ते तक सेवन करने से तनाव और अवसाद में बहुत जल्द आराम मिला है। साथ ही Ginkgo Biloba की मात्रा को बढ़ाकर और हफ्ते को कम कर भी सेवन करने की सलाह दी गई। इसमें भी शोधकर्ताओं को सफलता मिली। इससे पहले भी कई शोधों में तनाव और अवसाद के मरीजों के लिए Ginkgo Biloba को गुणकारी औषधि बताया गया है।  

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।