Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Remedies For Vomiting: अगर वोमिट से परेशान है तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं, राहत मिलेगी

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:01 PM (IST)

    Remedies For Vomiting कई बार वोमिट इतनी ज्यादा होती है कि लगता है जैसे पेट से आंते खिच कर बाहर आ रही है। आप भी वोमिट की वजह से परेशान है तो घरेलू नुस्खों से करें इसका निदान।

    Remedies For Vomiting: अगर वोमिट से परेशान है तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं, राहत मिलेगी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कई बार गलत खान-पान या खाना नहीं पचने की वजह से वोमिट महसूस होने लगता है। वोमिट होने के और भी कई कारण हैं, जैसे दवाईयों का अधिक सेवन, आंतरिक कारण, या किसी बीमारी की वजह से भी वोमिट महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को सफर के दौरान भी वोमिट होने की परेशानी होती है। कई बार वोमिट इतना ज्यादा होता है कि लगता है जैसे पेट से आंते खिच कर बाहर आ रही है। आप भी वोमिट की वजह से परेशान तो नहीं। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी देते है, जिनका इस्तेमाल कर के आप घर में ही वोमिट से छुटकारा पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    • अगर आपको खान-पान की गड़बड़ी की वजह से वोमिट महसूस हो रहा है तो आप नींबू के रस में काला नमक और काली मिर्च डालकर पीएं, आपको तुरंत आराम महसूस होगा।
    • ज्यादा ऑयली खाना खाने से या फिर हैवी फूड खाने से पेट में गर्मी हो जाती है। पेट में गर्मी बढ़ने के कारण वोमिट महसूस होता है। छाछ में जीरा भून कर डालें और साथ ही काला नमक भी डालें। आपको तुरंत आराम मिलेगा।
    •  
    • प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को उल्टी आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वोमिट को रोकने के लिए गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला कर उसका सेवन करें। उल्टी से राहत मिलेगी। प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंट लेडी के पेट पर पानी की गीली पट्टी रखने से भी वोमिट कंट्रोल में रहता है।
    • गर्मी में अगर रात का खाना खाने के बाद वोमिट महसूस होता है तो तुलसी के रस के साथ शहद को मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे उल्टियों से राहत मिलेगी।
    • चने को भूनकर सत्तू खाने से भी उल्टी से राहत मिलेगी।
    • इलायची की छाल को तवे पर जलाकर शहद के साथ चाटने से वोमिट से राहत मिलेगी।
    • चावल के मांड के साथ तीन छोटे चम्मच बेलगिरी का रस मिला कर पीने से तुरंत उल्टी आना बंद हो जाएगी।
    • संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है जो पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। संतरे के छिलके का चूर्ण बनाकर उसकी तीन ग्राम मात्रा शहद के साथ चाटने से उल्टी में आराम होता है।
    • मसूर के सत्तू में मिश्री डालकर पीने से भी उल्टी आना बंद हो जाती है।
    • अनार के रस में शहद को मिलाकर पीने से उल्टी की समस्या का निदान हो जाएगा।   

                              Written By: Shahina Noor