Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Loss Tips: मोटापे की वजह से जीना हो गया है मुश्किल, कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं एबीसी जूस

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 09:44 PM (IST)

    Weight Loss Tips एबीसी ड्रिंक पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही संक्रमण के खतरे को दूर करता है। इसके लिए रोजाना एबीसी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

    Hero Image
    Weight Loss Tips: मोटापे की वजह से जीना हो गया है मुश्किल, कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं एबीसी जूस

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आजकल मोटापा आम समस्या बन गई है। लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग और वर्कआउट का सहारा लेते हैं। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स डाइटिंग और वर्कआउट के साथ-साथ स्ट्रीट फूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। जंक फूड के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ने लगता है। स्ट्रीट फूड में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। इससे शरीर में फैट बढ़ने लगता है। शरीर में लगातार बढ़ते फैट से मोटापे की समस्या होती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो एबीसी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से बढ़ते वजन को कम या कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इस ड्रिंक के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ABC ड्रिंक क्या है?

    A (Apple) सेब, B (Beetroot) से चुकंदर और C (Carrot) गाजर इन तीनों को मिलाकर ड्रिंक तैयार किया जाता है। इस ड्रिंक को एबीसी ड्रिंक कहा जाता है। ये ड्रिंक फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैंगनीज, और विटामिन ए, बी 6, सी, डी और ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। एक गिलास एबीसी ड्रिंक में महज 150-60 कैलोरी होती है। इसके लिए एबीसी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान साबित होता है।

    एबीसी ड्रिंक के फायदे निम्न है:

    -हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना सुबह एबीसी ड्रिंक पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। यह ड्रिंक डिटॉक्स करता है। साथ ही शरीर भी हायड्रेट रहता है। इसके लिए रोजाना एबीसी ड्रिंक जरूर पिएं।

    -अगर आप मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना एबीसी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। आसान शब्दों में कहें तो मेटाबॉलिज़्म रेट बढ़ता है। साथ ही वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, एबीसी ड्रिंक में फाइबर अधिक होता है। वहीं, कैलोरी कम होती है। इसके लिए एबीसी ड्रिंक वेट लॉस के लिए परफेक्ट होता है।

    -एबीसी ड्रिंक पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही संक्रमण के खतरे को दूर करता है। इसके लिए रोजाना एबीसी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

    कैसे बनाएं एबीसी ड्रिंक

    इसके लिए 1 सेब, 1 चुकंदर और 1 गाजर को अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। इसके बाद मिक्सर में ग्राइंड कर ड्रिंक तैयार कर लें। अब ड्रिंक का सेवन करें। आप चाहे तो डॉक्टर से सलाह लेकर सेब और चुकंदर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।