Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोड़ों और घुटनों के दर्द से दे राहत हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2, Nveda Joint Support सप्लीमेंट करे इसमें मदद

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 01:44 PM (IST)

    कार्टिलेज के डैमेज की वजह से जोड़ों या घुटनों में दर्द होता है तो सवाल है कि इसकी कमी को कैसे पूरा किया जाए। रिसर्च में यह बात स्पष्ट हुई है कि कार्टिलेज का अधिकतर हिस्सा टाइप-2 कोलेजन से बना है जो एक तरह का हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 है। जॉइंट कार्टिलेज का स्ट्रक्चरल कॉम्पोनेट होने की वजह से यह कोलेजन जोड़ों और घुटनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

    Hero Image
    जोड़ों और घुटनों के दर्द से दे राहत हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2

    नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कुछ बदलाव होते हैं जो सामान्य हैं, लेकिन उसका असर हमारी जीवनशैली पर होता है। ये बदलाव हैं - बालों का झड़ना, स्किन पर झुर्रियां आना, शरीर के जोड़ों से कार्टिलेज का कम होना आदि। इसमें बढ़ती उम्र के साथ कार्टिलेज के कम होने की वजह से जोड़ों का दर्द एक मुख्य समस्या है। यह समस्या ज्यादातर घुटनों में होती है, जिसे Knee Osteoarthritis कहते हैं। इसमें चलते, उठते-बैठते और सीढ़ियों पर चढ़ते समय दर्द होता है और घुटने साथ नहीं देते। वैसे तो घुटनों के दर्द से बुजुर्ग परेशान रहते हैं, लेकिन अब यह समस्या जवानों में भी देखी जा रही है। इसके अलावा जिसका वजन ज्यादा है वो भी इससे हमेशा परेशान रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घुटने में दर्द होने की वजह लगातार कार्टिलेज का कम होना

    घुटनों पर लगातार कार्टिलेज के कम होने की वजह से Knee Osteoarthritis जैसी स्थिति पैदा होती है। यह एक मजबूत, फ्लेक्सिबल और स्मूथ कनेक्टिव टिश्यू होता है, जो हड्डियों और जोड़ों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह घुटनों और शरीर के दूसरे जोड़ों पर होता है। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ यही कार्टिलेज कम होने लगता है, जिससे घुटनों या जोड़ों के बीच लूब्रिकेशन कम हो जाता है, परिणाम वहां दर्द होना शुरू होता है, अर्थात कार्टिलेज की कमी के कारण जोड़ों पर एक हड्डी दूसरी हड्डी से सीधा टकराने लगती है, जिससे दर्द होता है।

    अब हम जानते हैं कि कार्टिलेज के डैमेज की वजह से जोड़ों या घुटनों में दर्द होता है, तो सवाल है कि इसकी कमी को कैसे पूरा किया जाए। रिसर्च में यह बात स्पष्ट हुई है कि कार्टिलेज का अधिकतर हिस्सा टाइप टू कोलेजन से बना है, जो एक तरह का हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 है। जॉइंट कार्टिलेज का स्ट्रक्चरल कॉम्पोनेट होने की वजह से यह कोलेजन जोड़ों और घुटनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 के कई फायदे हैं, जो जोड़ों या घुटनों के दर्द की समस्या से राहत देते हैं। आइए उन्हीं फायदों के बारे में जानते हैं।

    जॉइंट मोबिलिटी में सुधार

    हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 से जॉइंट मोबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार करने में मदद मिलती है, जो जोड़ों के दर्द और सभी प्रकार के गठिया, रूमेटाइड गठिया और ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है।

    जोड़ों और घुटनों के दर्द को कम करे

    गठिया यानी घुटनों के दर्द में सूजन एक आम बात है, जिससे रोगी हमेशा परेशान रहते हैं। बता दें कि हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण पाया जाता है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड गठिया जैसी स्थितियों में जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

    कार्टिलेज का स्वास्थ्य रहे बरकरार

    हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 को हम कार्टिलेज के एक प्रमुख घटक के रूप में जानते हैं, जो जोड़ों में हड्डियों के बीच एक कुशन के रूप में कार्य करता है। इस कोलेजन से न केवल कार्टिलेज का स्वास्थ्य बना रहता है, बल्कि इसके डैमेज होने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। खास बात यह है कि यह खेल में चोट से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

    जोड़ों और घुटनों के टिश्यू की मरम्मत और रखरखाव

    हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 जोड़ों और घुटनों के टिश्यू की मरम्मत और रखरखाव का पूरा ख्याल रखता है। अगर आप इसे सप्लीमेंट के रूप में लेते हैं, तो इससे नए जॉइंट टिश्यू के विकास को बढ़ावा देने और पूरे जॉइंट और घुटने के स्वास्थ्य सुधार में मदद मिलती है।

    सुरक्षित और प्राकृतिक

    हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 एक सुरक्षित और प्राकृतिक सप्लीमेंट है, जिसे अधिकांश लोग पसंद करते हैं। इसे पचाना और शरीर द्वारा अवशोषित करना भी आसान है, जिससे यह जोड़ों के दर्द और जोड़ों के अकड़न में एक प्रभावी विकल्प है।

    इस तरह अगर देखा जाए तो हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 कार्टिलेज को बनाने और जोड़ों व घूटनों के दर्द को कम करने में सहायता करते हैं। बाजार में इसके सप्लीमेंट आते हैं, जिसे लोग इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इस समय Nveda का Nveda Joint Support टैबलेट काफी लोकप्रिय है, जो लोग घूटनों के दर्द यानी गठिया से पीड़ित है, उनके लिए यह पहली पसंद है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर जॉइंट सपोर्ट कैटेगरी में यह उत्पाद पहले स्थान पर है।

    Nveda Joint Support न्यूट्रिशन सप्लीमेंट बनाने वाला ब्रांड Nveda द्वारा विकसित एक प्राकृतिक उत्पाद है, जिसे बनाने के लिए शोध किए गए नेचुरल इंग्रेडिएंट्स को शामिल किया गया है, जो घुटनों और दूसरे जोडों को मजबूत करने में मदद करते हैं। इससे सूजन को कम करने, जोड़ों में लूब्रिकेंट को बढ़ाने और कार्टिलेज को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें मुख्य रूप से हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 है, जिसे चिकन कार्टिलेज से निकाला जाता है। इसके अलावा इस सप्लीमेंट में ग्लूकोसामाइन, कैल्शियम साइट्रेट, MSM (Methylsulfonyl) और कैल्शियम एस्कॉर्बेट है, जिससे जोड़ों और घूटनों को मजबूती मिलती है और दर्द से राहत मिलता है।

    Nveda Joint Support टैबलेट में हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन टाइप 2 की मौजूदगी से जोड़ों में फ्लेक्सिब्लिटी, कार्टिलेज के निर्माण और जोड़ों के मोबिलिटी में सुधार होता है। वहीं, ग्लूकोसामाइन से जोडों के दर्द से राहत मिलती है और कार्टिलेज का फिर से निर्माण होता है। जबकि MSM जोड़ों के सूजन को कम करता है और उसके स्वास्थ्य में सुधार लाता है। इसके आलाव इसमें शामिल कैल्शियम हड़ियों को मजबूत करता है।

    घुटनों के दर्द या जोड़ों की समस्या से आज न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी परेशान हैं। इसके पीछे की वजह खराब लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज पर समय न देना, खराब पोस्चर और कमजोर मसल्स हैं। Nveda Joint Support टैबलेट के ढेरों फायदे घुटनों के दर्द से परेशान लोगों के लिए राहत और सपोर्ट प्रदान करते हैं। यह उत्पाद नेचुरल है इस वजह से इस पर लोगों का भरोसा और भी ज्यादा है। कंपनी डॉक्टर के अनुसार इसे टैबलेट से ज्यादातर लोगों को कोर्स शुरू करने के 3 से 4 सप्ताह के भीतर राहत महसूस होती है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन चिकन और मछली से एलर्जी वाले लोगों को इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस उत्पाद में उनसे निकाले गए तत्व होते हैं।

    उत्पाद के बारे में अधिक जानकारी के लिए लिंक पर विजिट करें -

    यदि आपको नि:शुल्क परामर्श की आवश्यकता है तो कृपया Nveda डॉक्टरों को वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर कॉल करें।

    ज्यादा जानकारी के लिए दिए हुए लिंक पर विजिट करें - https://nveda.in/products/joint-support-60

    Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।