Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Soaked Or Raw Walnuts: जानें अखरोट को भिगोकर खाना फायदेमंद होता है या फिर कच्चा?

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 01:21 PM (IST)

    Soaked Or Raw Walnuts कच्चा अखरोट खाना फायदेमंद है या फिर भिगोया हुआ क्या आप भी इस सवाल से जूझते हैं? अगर हां तो आइए जानें कि अखरोट को किस तरह खाना चाहिए कब खाना चाहिए और इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

    Hero Image
    Soaked Or Raw Walnuts:अखरोट को भिगोकर खाना सही है या फिर कच्चा?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Soaked Or Raw Walnut: अखरोट एक सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें कार्ब्स, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन्स, कैलेशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं। रोज़ाना मुट्ठी भर अखरोट खाने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इन्हें भिगोकर खाना बेहतर है या कच्चा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भिगोए हुए अखरोट खाना है बेहतर

    अखरोट को आप कच्चा या फिर कुछ देर भिगोकर भी खा सकते हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो इन्हें भिगोकर खाना बेहतर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके पेट के लिए भीगे हुए अखरोट को पचाना ज़्यादा आसान होता है। अखरोट में साइटिक एसिड पाया जाता है, जो भिगोने से कम हो जाता है। कच्चा अखरोट खाने से उन लोगों को परेशानी हो सकती है, जिनकी आंत के सेहत कमज़ोर है। इसे पानी में भिगोकर खाने से न सिर्फ पाचन और अवशोषण बेहतर होता है, बल्ति इसकी तासीर भी कम गर्म होती है।

    भीगे हुए अखरोट को खाने का सही समय क्या है?

    इनको खाने का बेस्ट समय है सुबह का। सुबह पानी पिएं और फिर 2-3 अखरोट खा लें। इसके अलावा आप इन्हें खाने के बीच में भी खा सकते हैं। अखरोट को रातभर भिगोकर रखें और फिर सुबह खाली पेट खा लें।

    भीगे हुए अखरोट खाने के क्या फायदे हैं?

    शरीर की सूजन को कम करता है: अगर आपकी रोज़ की डाइट में भीगे हुए अखरोट शामिल होते हैं, तो इससे शरीर की सूजन कम होती है।

    दिल की बीमारी का जोखिम कम करते हैं: भीगे हुए अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो कार्डियोवेस्कुलर बीमारियों का ख़तरा कम करते हैं। इससे शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

    टाइप-2 डायबिटीज़ को मैनेज करने में मदद करता है: अगर आप रोज़ाना भीगे हुए अखरोट खाते हैं, तो इससे आपको टाइप-2 डायबिटीज़ को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। अखरोट फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है।

    दिमाग की सेहत को बढ़ावा देता है: अखरोट में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट, पॉलीफेनॉल्स और विटामिन-ई की अच्छी मात्रा होती है, जो दिमाग की सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। यह सभी तत्व सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। अखरोट का सेवन दिमाग को तेज़ बनाता है, याददाश्त बेहतर होती है और आप अलर्ट बनते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexels