Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sattu For Summer: गर्मियों की डाइट में सत्तू को इन तरीकों से करें शामिल, सेहत को मिलेंगे बेहतरीन फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 05:39 PM (IST)

    Sattu For Summerकाले चने या जौ को पीस कर सत्तू तैयार किया जाता है। यह प्रोटीन फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर के जरूरी है। आज आपको बताएंगे खाने में सत्तू को किन तरीकों से करें शामिल।

    Hero Image
    Sattu For Summer: खाने में सत्तू को इन तरीकों से करें शामिल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sattu For Summer: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के फूड्स शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक है सत्तू। गर्मियों में लोग इसका ड्रिंक पीना खूब पसंद करते हैं । इसकी तासीर ठंडी होती है, यह शरीर को तरोताजा रखने में मददगार है, लेकिन क्या आप जानते हैं, सत्तू के ड्रिंक के अलावा आप इसे अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, खाने में सत्तू को किन तरीकों से करें इस्तेमाल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोषक तत्वों का खजाना है सत्तू

    इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    गर्मियों की डाइट में इस तरह शामिल करें सत्तू

    सत्तू पराठा

    यह बिहार का फेमस व्यंजन है। यहां लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इस बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप सत्तू लीजिए। अब इसमें अदरक के टुकड़े, प्याज, 4 लहसुन की कली, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच नींबू का रस, 2-3 बड़े चम्मच तेल मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक भी मिलाएं। इस मिश्रण का इस्तेमाल स्वादिष्ट भरवां पराठे बनाने के लिए कर सकते हैं।

    सत्तू का शेक

    प्रोटीन पाउडर की जगह सत्तू डालकर अपना देसी प्रोटीन शेक बनाएं। यह ड्रिंक प्रोटीन से भरपूर है। गर्मी के मौसम में इसे हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी लें और इसमें 2-3 बड़े चम्मच सत्तू मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच भूना जीरा पाउडर डालें। नींबू का रस भी मिलाएं। इसे प्री-वर्कआउट या पोस्ट-वर्कआउट ड्रिंक के रूप में भी ले सकते हैं।

    सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए

    अगर सब्जी की ग्रेवी में आपने अधिक मात्रा में पानी डाल दिया है, तो इसे गाढ़ा करने के लिए आप सत्तू पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में ग्रेवी का टेस्ट और भी स्वादिष्ट होगा। 

    सत्तू का लड्डू

    जी हां, आप सत्तू से लड्डू भी बना सकते हैं, जो स्वाद से भरपूर है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 3-4 चम्मच घी गर्म करें। इसमें सत्तू पाउडर डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए। अब इसे प्लेट में निकाल लें, कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। अब इसमें 1 कप पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। चाहें तो इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण से लड्डू बनाएं और आनंद लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Instagram/nutritionist_payal/