Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Home Remedies For Chest Pain: सीने के दर्द से हैं परेशान, तो इन नेचुरल उपायों की मदद से मिलेगा आराम

    Home Remedies For Chest Pain कई बार सीने में दर्द होना हार्ट अटैक का लक्षण माना जाता है। लेकिन गैस या अपच के कारण भी आप चेस्ट पेन से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में इन घरेलू उपायों की मदद से राहत पा सकते हैं।

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Sat, 27 May 2023 09:32 AM (IST)
    Hero Image
    Home Remedies For Chest Pain: सीने के दर्द से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों की मदद से पाएं राहत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies For Chest Pain: अक्सर कई लोगों को अचानक सीने में दर्द होने लगता है। यह दर्द हार्ट अटैक का लक्षण माना जाता है। लेकिन सीने में दर्द होने के और भी कई कारण हो सकते हैं। यह दर्द अपच या गैस बनने के कारण भी होता है। पाचन से जुड़ी समस्या के कारण सीने में जलन, भारीपन, प्रेशर जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि अगर आप लगातार सीने के दर्द से परेशान हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाहें तो चेस्ट पेन से राहत पाने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं-

    एलोवेरा का जूस

    एलोवेरा सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। यह हार्ट को स्वस्थ रखता है। इसे नियमित रूप से पीने से गुड कोलेस्ट्रॉल को निर्माण होता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार है। यह जूस सीने के दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार है। आप रोजाना 1 से 2 बार एलोवेरा जूस जरूर पिएं।

    हर्बल टी

    पेट फूलने या अपच के कारण आप सीने के दर्द से परेशान हैं, तो हर्बल टी का सेवन जरूर करें। यह गर्म पेय सूजन को कम करने, पाचन को स्वस्थ रखने और हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है।

    तुलसी

    तुलसी में अधिक मात्रा में विटामिन-के और मैग्नीशियम होता है। जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सीने के दर्द से राहत पाने के लिए 8-10 तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं। चाहें तो आप तुलसी की चाय पी सकते हैं।

    अदरक का ड्रिंक

    अदरक सीने के दर्द से राहत दिलाने में काफी कारगर है। इसके लिए आप अदरक का ड्रिंक पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए अदरक का पेस्ट तैयार कर लें और इस पानी में डाल कर उबालें। जब यह ड्रिंक गुनगुना हो जाए, तो इसे पिएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik