Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Natural Ways To Prevent Mosquito Bites: रातभर मच्छर सोने नहीं देते तो इन देसी उपायों से करें अपना बचाव, जानिए कैसे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 05 Mar 2021 06:25 PM (IST)

    Natural Ways To Prevent Mosquito Bites इन दिनों मच्छर काटने से मलेरिया फाइलेरिया डेंगू जापानी इन्सेफेलाइटिस जीका वायरस चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इन बीमारियों से बचना है तो घर से मच्छरों का सफाया करें तभी आप अपनी हिफ़ाज़त कर सकते हैं।

    Hero Image
    मचछर भगाने के लिए तुलसी का तेल और लहसुन पावरफुल है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी का मौसम खत्म हो रहा है और मच्छरों का आतंक शुरू हो रहा है। गर्मी की शुरूआत होते ही मच्छर हमें पेरशान करना शुरू कर देते हैं। हमारे आस-पास इतने ज्यादा मच्छर पनप रहे हैं कि एक तरफ तो हम इनके काटने से परेशान हैं तो दुसरी तरफ इनके काटने से बीमारियां फैलने का खतरा अलग है। इन दिनों मच्छर काटने से मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, जापानी इन्सेफेलाइटिस, जीका वायरस, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। आप भी मच्छरों के आतंक से परेशान है और अपने आप को इन बीमारियों से महफूज रखना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से मच्छर आपके आस-पास भटकेंगे नहीं। आइए जानते हैं मच्छर भगाने के पांच पावरफुल तरीके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लहसुन से भागेंगे मच्छर:

    लहसुन की गंध से मच्छर हमेशा दूर रहते हैं। बल्कि, लहसुन की फांकें खाने से मच्छर आपका खून भी नहीं चूसेंगे।

    तुलसी से भगाएं मच्छरों को दूर:

    औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी हर घर में मौजूद रहती है। तुलसी की पत्तियां ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि ये मच्छरों को भगाने में भी मददगार है। तुलसी की पत्तियों से निकाले गए तेल को मच्छरों को भगाने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। इस तेल का इस्तेमाल आप बॉडी पर कर सकते हैं।

    पेपरमिंट पत्तियां:

    पेपरमिंट की पत्तियों का इस्तेमाल आमतौर पर विर्जिन मोइतो और फ्लेवर्ड आइस टी में किया जाता है और सबसे ज्यादा तो इन्हें ताजगी लाने के लिए जाना जाता है। इस फ्लेवर को आप च्वीइंग गम में भी देखंगे। लेकिन क्या आपको पता है पेपरमिंट की पत्तियों से निकला तेल मच्छरों को भगाने में बेहद असरदार है।

    लेमनग्रास:

    लेमनग्रास पौधे से निकला सिट्रोनेला तेल मच्छरों को भगाने में मदद करता है।

    कपूर:

    कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे।

    अजवाइन और सरसों का तेल

    सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

    नीम:

    ऑर्गेनिक नीम तेल मच्छरों को भगाने का बहुत ही आसान तरीका है। बस आपको क्या करना है अगर आप बाहर जा रहे हैं तो पहले स्किन पर नीम का तेल लगा लें।

    मच्छरों से बचने के लिए टिप्स

    लूज़ कपड़े पहने:

    अगर आप मच्छरों के काटने से परेशान हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप ढीले कपड़े पहनें।

    लाइट कलर के कपड़े पहनें:

    मच्छर ज्यादातर गहरे रंग के कपड़ों से आकर्षित होते हैं, तो हमारी सलाह है कि आप सफेद कम गहरे रंग के कपड़ें पहनें।

    रात में कम बाहर निकलें:

    मच्छर ज्यादातर शाम 4 बजे के बाद काटना शुरू करते हैं। हमारी सलाह है कि आप शाम को घर के अंदर रहें और जो उपाय हमने आपको सुझाएं है उन्हें अपनाएं।

                            Written By: Shahina Noor