विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 14 Sep 2023 01:40 PM (IST)

Diabetes डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण शरीर के बाकी अंग भी प्रभावित होते हैं। इसे साइलेंट किलर के ...और पढ़ें

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं ये सब्जियां
Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं ये सब्जियां

HighLights

  1. ब्रोकली में मौजूद पोटैशियम और विटामिन-सी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार हैं।
  2. करेला रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।
  3. यबिटीज के मरीजों के लिए पालक अच्छा ऑप्शन है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: विश्वभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस बीमारी के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है गलत लाइफस्टाइल और खानपान। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करते हैं, तो इस बीमारी से बच सकते है। ऐसे कई फूड्स हैं, जिन्हें खाने से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है। आइए जानते हैं, कुछ सब्जियों के बारे में, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

करेला

हम सभी जानते हैं कि करेला का स्वाद कितना कड़वा होता है, लेकिन यह सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें पॉलीपेप्टाइड-पी नाम का यौगिक पाया जाता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।

ब्रोकली

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वो अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें। यह सब्जी विटामिन-के और फोलेट से भरपूर होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और विटामिन-सी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips: कम करना चाहते हैं वजन, तो आज ही करें इन 5 फलों को डाइट से आउट

मूली

पोषक तत्वों से भरपूर मूली शुगर के मरीजों के लिए बेहग कारगर साबित हो सकती है। यह जड़ वाली सब्जी ब्लड शुगर को कम करने में काफी सहायक है। इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन-सी और प्रचुर मात्रा में होता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए सहायक है।

यह भी पढ़ें:जानलेवा भी हो सकता है यौन संक्रमण, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

लौकी

लौकी सेहत का खजाना है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ग्लूकोज बिल्कुल भी नहीं होता। अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में लौकी जरूर शामिल करें।

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियां शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इनमें पालक डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फोलेट, फाइबर और कई विटामिंस पाए जाते हैं। जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik