Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अकेले समय बिताने से कम हो सकता है स्ट्रेस लेवल, जानें इस टाइम को कैसे बना सकते हैं मजेदार

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 07:26 AM (IST)

    अकेले रहना अक्सर उदासी के साथ जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर जो लोग अकेले रहना पसंद करते हैं उनके लिए माना जाता है कि वे दुखी होंगे या इंट्रोवर्ट होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है एक रिसर्च में पाया गया कि अकेले समय बिताने से स्ट्रेस लेवल कम होता है जो मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। जानें अकेले वक्त बिताते समय आप क्या-क्या एक्टिविटी कर सकते हैं।

    Hero Image
    अकेले समय बिताने से कम हो सकता है स्ट्रेस लेवल

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Stress: हमारी लाइफस्टाइल की वजह से हमारी मेंटल हेल्थ भी काफी प्रभावित होती है। ऑफिस का काम, पर्सनल लाइफ की परेशानियां, सोशल मीडिया और न जाने कितनी ही वजहों से हमारा स्ट्रेस लेवल बढ़ता है, जो हमारी मेंटल हेल्थ को काफी प्रभावित करते हैं। इस स्ट्रेस को कम करने के लिए अक्सर हम लोगों से मिलने-जुलने या दोस्तों से मिलना, पार्टी करना इन विकल्पों को चुनते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, अकेले रहने से यानी खुद के साथ समय बिताने से स्ट्रेस कम करने में काफी मदद मिल सकती है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि थोड़ी देर अकेले रहने से स्ट्रेस कम होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस रिसर्च के लिए 178 लोगों को तीन हफ्तों के लिए एक डायरी मेंटेन करने के लिए कहा गया और यह पाया गया कि जो व्यक्ति जितना समय अकेले बिना किसी से बात-चीत किए बिताता है, उसका स्ट्रेस लेवल उतना कम होता है। हालांकि, इसके साथ यह भी पाया गया कि यह सिर्फ उन लोगों के लिए सही पाया गया, जो रोज अपनी मर्जी से कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं। इस स्टडी से यह समझा जा सकता है कि अकेले रहना मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदेह नहीं बल्कि फायदेमंद हो सकता है। इसलिए अगर आप भी अपने साथ अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं, तो आइए हम बताते हैं आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज, जिनसे आपका यह टाइम और भी मजेदार हो जाएगा आपके लिए।

    यह भी पढ़ें: आपको अंदर से खोखला बना सकती है स्ट्रेस और एंग्जायटी, ऐसे करें इन्हें मैनेज

    किताबों से दोस्ती करें

    यह समय किताबों को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाने के लिए सबसे बेहतर समय है। जरूरी नहीं कि कोई साइंस या इतिहास की किताब ही पढ़ी जाए। आप अपनी पसंद के हिसाब से कोई किताब चुन सकते हैं, जिसे पढ़ने में आपको मजा आए। यह कोई कहानी की किताब हो सकती है या कोई सेल्फ इम्प्रूवमेंट की किताब भी हो सकती है। किताबें आपके अकेले के समय को और भी मजेदार बना सकते हैं।

    एक्सरसाइज कर सकते हैं

    अगर आपको अपने रूटीन की वजह से एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता, तो आप इस समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी भी हेल्दी रहती है और स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए यह भी एक अच्छा विकल्प है।

    कोई मूवी देख सकते हैं

    अकेले समय बिताते समय आप कोई मूवी देख सकते हैं। इससे आपका मनोरंजन भी हो जाएगा और आपका मी टाइम भी काफी मजेदार बन जाएगा। इसके साथ आप चाहें, तो अपनी पसंद के स्नैक्स भी खा सकते हैं।

    सेल्फ केयर कर सकते हैं

    बाहर की धूल-मिट्टी आपकी त्वचा को बेजान और रूखा बना देती है। आप अपने अकेले समय में अपना स्किन केयर कर सकते हैं। फेस मास्क, लॉन्ग बाथ आदि जैसे कई ऑप्शन को अपना सकते हैं। इससे अपका मी टाइम आपकी स्किन के लिए फन टाइम बन जाएगा। बालों में तेल की चंपी कर सकते हैं या कोई हेयर मास्क लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: स्मार्ट फोन कर सकता है टीनेजर्स की मेंटल हेल्थ को प्रभावित, जानें क्या पाया गया स्टडी में

    Picture Courtesy: Freepik