Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gut Health के लिए जरूरी हैं ये 9 पोषक तत्व, आज से ही बना लें अपनी डाइट का हिस्सा

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 09:19 AM (IST)

    हमारी गट हेल्थ हमारी पूरी सेहत को प्रभावित करती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी आंतों का खास ख्याल रखें। गट हेल्थ को बेहचर बनाने के लिए कुछ पोषक तत्व (Nutrients for Gut Health) बेहद जरूरी हैं। इस आर्टिकल में हम इन्हीं पोषक तत्वों के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि किन फूड्स से इन पोषक तत्वों को पाया जा सकता है।

    Hero Image
    हेल्दी गट के लिए जरूरी पोषक तत्व (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Gut Health Tips: हमारी आंतें न केवल खाना पचाने का काम करती हैं, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। एक हेल्दी आंत व्यक्ति के स्वस्थ जीवन का संकेत होती है ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, कई बार हमारे खराब खान-पान, बहुत ज्यादा स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफ स्टाइल से आंत की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सही पोषण का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां कुछ ऐसे ही पोषक तत्व दिए गए हैं, जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    फाइबर

    फाइबर पाचन तंत्र के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। इसके लिए साबुत अनाज, फल, सब्जियां और बीन्स में पाए जाने वाला फाइबर कब्ज को दूर करता है, आंतों को साफ रखता है और पाचन में सुधार करता है।

    प्रोबायोटिक्स

    प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। दही, छाछ, केफिर और अचार जैसे फूड्स प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं। ये पाचन सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर पिएं 6 तरह की कांजी, इम्युनिटी बनेगी मजबूत और गट हेल्थ में भी होगा सुधार

    प्रीबायोटिक्स

    प्रीबायोटिक्स के साथ प्रोबायोटिक्स लेने से गट को हेल्दी बनाया जा सकता है। लहसुन, प्याज, केला, और शतावरी जैसे फूड आइटम्स प्रीबायोटिक्स से भरपूर होते हैं और आंतों की बैक्टीरियल हेल्थ को संतुलित रखते हैं।

    ओमेगा-थ्री फैटी एसिड्स

    अलसी के बीज, अखरोट, और मछली जैसे फूड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आंतों की सूजन कम करते हैं और उनकी काम करने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं।

    विटामिन-डी

    अंडा, मशरूम और दूध जैसे फूड्स से आपके शरीर को विटामिन-डी मिलता है। यह आंतों के फंक्शन को मजबूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को भी बनाए संतुलित करता है।

    एंटीऑक्सीडेंट्स

    बेरीज, ग्रीन टी, हल्दी और गाजर जैसे फूड्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये फ्री रैडिकल्स को बेअसर करके आंतों की सेल्स को स्वस्थ रखते हैं।

    मैग्नीशियम

    पालक, बादाम और मूंगफली में पाया जाने वाला मैग्नीशियम डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है और आंतों की मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में मदद करता है।

    जिंक

    जिंक शरीर की मरम्मत करने और आंतों को इन्फेक्शन से बचाने में सहायक होता है। इसे दाल, नट्स और मीट के माध्यम से अपनी डाइट में शामिल करें।

    पानी

    पर्याप्त पानी पीने से आंतों की सफाई होती है, खाने का पाचन बेहतर होता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

    अमीनो एसिड

    प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे अंडा, दूध और दालें आंतों के टिश्यूज की मरम्मत और ग्रोथ में मदद करते हैं।

    आंतों की हेल्थ को बेहतर बनाए रखना पूरे शरीर की सेहत को सुधारने के लिए जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों को शामिल करें, नियमित एक्सरसाइज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। स्वस्थ आंत ही स्वस्थ जीवन का आधार है।

    यह भी पढ़ें: इन Morning Habits से बनाएं अपने डाइजेशन को हेल्दी, कब्ज और अपच की समस्या रहेगी दूर

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।