Heart Attack Symptoms: पुरुषों और महिलाओं में कैसे अलग होते हैं दिल के दौरे के लक्षण?
Heart Attack Symptoms दिल का दौरा एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है जिससे दुनियाभर में सबसे ज़्यादा मौतें होती हैं। इसके पीछे इससे जुड़े कई लक्षणों के बारे म ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Heart Attack Symptoms: लंबे अरसे तक सीन में दर्द को ही दिल के दौरे का लक्षण माना जाता है, लेकिन कई सालों की रिसर्च से साबित हुआ कि इसके लक्षण हमेशा साफ नहीं होते। असल में इसके लक्षण कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं, जिसमें लिंग, आयु और स्वास्थ्य प्रोफ़ाइल शामिल है।
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं
दिल का दौरा पड़ने के पहले दो घंटों में ही दिल को काफी नुकसान पहुंच जाता है, जिसका मतलब यह हुआ कि शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देना आपकी जान बचा सकता है। दिल का दौरा पड़ने पर आपको जितनी जल्दी मदद मिलेगी उतना बेहतर है।
- सीने में हल्का दर्द या बेचैनी, जो आती जाती रहे।
- कंधे में दर्द
- गर्दन या जबड़े में दर्द
- पसीना आना
- मतली या उल्टी आना
- चक्कर आना या बेहोश हो जाना
- सांस लेने में दिक्कत होना
- कयामत की भावना
- गंभीर रूप से बेचैनी या कंफ्यूज़न होना
हालांकि, दिल के दौरे के लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। इसलिए लक्षणों के बारे में जानकारी और खुद पर भरोसा ज़रूरी है। आप से बेहतर आपके शरीर को और कोई नहीं जानता। अगर आपको कुछ ठीक महसूस नहीं होता, तो फौरन एमर्जेंसी केयर लें। साथ ही पुरुषों और महिलाओं को इस दौरान अलग तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं।
पुरुषों में दिल के दौरे के लक्षण
- सीने में दर्द या दबाव महसूस होना जैसे आपके सीने पर हाथी बैठ गया हो।
- सीने पर भारीपन आता जाता रहता है, जो एक जैसा रह सकता है या फिर गंभीर दर्द और बेचैनी के हाथ हो सकता है।
- इस दौरान हाथों, बाएं कंधे, पीठ, गर्दन, जबड़े या फिर पेट में दर्द हो सकता है।
- दिल की धड़कनों का तेज़ या फिर अनियमित हो जान।
- पेट की परेशानी जो अपच की तरह महसूस होती है।
- सांस का फूलना, जिसमें ऐसा लगता है जैसे हवा कम पड़ रही हो।
- आराम करते वक्त भी चक्कर आना, जैसे आप बेहोश होने वाले हों।
- ठंडे पसीने आना
महिलाओं में दिल के दौरे के लक्षण
पिछले कुछ दशक में वैज्ञानिकों ने पाया है कि दिल के दौरे के लक्षण महिलाओं और पुरुषों में अलग हो सकते हैं। सीने में दर्द और दबाव जैसा महसूस होना महिलाओं में दिल के दौरे का सबसे आम लक्षण है, लेकिन फिर कई मामलों में देखा गया है महिलाएं पुरुषों से अलग तरह के लक्षण महसूस करती है। जानकारी न होना ही वजह है कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना दिल के दौरे का देर से पता लगता है।
- कई दिनों तक अजीब थकावट महसूस होना या फिर अचानक गंभीर रूप से थकान होना।
- नींद में दिक्कत आना
- बेचैनी
- चक्कर आना
- सांस लेने में दिक्कत
- पाचन से जुड़ी दिक्कत या गैस का दर्द
- पीठ, कंधे या फिर गले में दर्द होना
- जबड़े में दर्द या फिर ऐसा दर्द जो जबड़े तक फैल जाए
- सीने के बीच में दबाव या दर्द होना, जो हाथों तक फैले
50 से ज़्यादा की उम्र की महिलाओं में दिल के दौरे के लक्षण
मेनोपॉज़ के बाद, जो आमतौर पर 50 की उम्र के आसपास होता है, इससे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। इस दौरान आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर गिर जाता है। एस्ट्रोजन आपके दिल की सेहत का ध्यान रखता है।
- सीने में गंभीर दर्द
- दोनों या क हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट में दर्द।
- दिल की धड़कनों का बढ़ जाना
- पसीना आना
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।