Health Tips: सफेद पड़ रहे होंठ किसी गंभीर बीमारी का तो नहीं है संकेत?
Health Tips क्या आप जानते हैं कि होठों के अलग-अलग रंग शरीर में होने वाली गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं? जी हां होठों का रंग बदलना कई बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं जिन्हें नजरअंदाज करने पर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसे में जान लीजिए कि कैसे आपके होंठों का रंग आपकी हेल्थ कंडीशन्स के बारे में बता रहा है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: शरीर में कहीं कोई कमी या समस्या होती है तो हमारी बॉडी ही किसी न किसी रूप में उसके संकेत देने लगती है। सिर्फ जरूरत है उन सिग्नल्स को सही तरीके से समझने की। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको होंठों के कुछ संकेतों के बारे में बताएंगे जो आपकी हेल्थ से जुड़े कई राज खोल सकते हैं। बचपन बीतने के साथ ही होंठों का रंग (Lip Color) भी बदलने लगता है, ये लाल, सफेद, काले और नीले भी हो सकते हैं। बता दें, हर एक रंग शरीर में चल रही किसी न किसी समस्या की तरफ इशारा करता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
सफेद होंठ (White Lips) : होठों का रंग सफेद हो तो ये शरीर में खून में कमी को बताता है, जो कि एनीमिया का संकेत हो सकता है। इसके अलावा ब्लड में बिलुरुबिन की मात्रा बढ़ने से होंठ का रंग सफेद दिखने लगता है। इसके अलावा ये कई बार वायरल इंफेक्शन की वजह से भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पूरी सर्दी एनर्जेटिक रहने के लिए डाइट में शामिल कर लें ये 5 चीजें
लाल होंठ (Red Lips) : ज्यादा लाल रंग के होंठ भी एक बड़ा संकेत हो सकते हैं। अगर आपके होंठ लाल रंग के दिखते हैं तो ये लीवर की कमजोरी का संकेत हो सकते हैं।
नीले होंठ (Blue Lips) : अगर आपके होंठ नीले रंग के नजर आ रहे हैं तो ये ऑक्सीजन की कमी और कार्बनडाइऑक्साइड की अधिकता का संकेत हो सकते हैं। ये किसी इमरजेंसी का भी सिग्नल हो सकते हैं। इसके अलावा अगर न्यू बॉर्न के होंठ नीले दिखाई पड़ते हैं तो ये फेफड़ों के सही ढंग से काम न करने का संकेत हो सकते हैं।
काले होंठ (Black Lips) : आमतौर पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल को काले होंठों की वजह माना जाता है लेकिन ये डाइजेशन सिस्टम की ओर भी इशारा करते हैं। इसलिए बेहतर है कि समस्या ज्यादा बढ़े उससे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क कर लें।
यह भी पढ़ें- स्टडी में पाया गया क्या हो सकती है बढ़ती उम्र में Diabetes की वजह, इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।