Fructose Diet Side Effects: फ्रूक्टोज का ज्यादा सेवन आपको बीमार बना सकता है, जानिए क्या है फ्रूक्टोज?
Fructose Diet Side Effects एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ऐसे फ्रूट जिसमें फ्रूक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है इनका ज्यादा सेवन इम्युनिटी को नुकसान पहुंचा सकता है। फ्रूक्टोज का ज्यादा सेवन करने से मोटापा भी बढ़ता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। शहद, सेब, संतरा और अंगूर ऐसे फ्रूट्स हैं जिसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं। इन फ्रूट्स में मौजूद फ्रूक्टोज फलों से मिलने वाले शर्करा को ग्लूकोज में बदलने की प्रणाली है। फ्रूक्टोज का अत्याधिक सेवन बॉडी के लिए नुकसानदायक भी हैं। आप जानते हैं कि फ्रूक्टोज का अत्याधिक सेवन आपको बीमार बना सकता है। इसके ज्यादा सेवन से आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड नामक वसा का स्तर व मोटापा बढ़ाता है। आमतौर पर फ्रूक्टोज वाली ये सभी चीज़ें हमें बेहद पसंद होती है और हम इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन भी करते हैं। कई बार हमारी पसंद इतनी ज्यादा हम पर हावी हो जाती है कि हम इन चीजों को हर वक्त खाने के आदि हो जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाए।
एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ऐसे फ्रूट जिसमें फ्रूक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है इनका ज्यादा सेवन इम्युनिटी को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पहले के अध्ययन में पाया गया था कि फ्रूक्टोज का ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ता है लेकिन पहली बार एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि फ्रूक्टोज के ज्यादा सेवन से इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है। इस अध्ययन में कहा गया अगर डायट में शुगर फ्रूक्टोज की मात्रा ज्यादा हो तो इससे इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं करता।
फ्रूक्टोज किस तरह करता है इम्यूनिटी कमजोर:
इस रिसर्च को ब्रिटने के स्वानासी यूनिवर्सिवटी ऑफ मेडिकल स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल, फ्रांसिस क्रिक स्कूल लंदन के रिसर्चरों ने अंजाम दिया है। रिसर्च में दिखाया गया है कि फ्रूक्टोज की हाई डाइट इम्यून सिस्टम की पूरी प्रक्रिया को इधर से उधर कर देती है। रिसर्च में पाया गया कि ज्यादा फ्रूक्टोज के कारण इम्यून ज्यादा उत्तेजित या सक्रिय हो जाता है। इसके कारण यह सही से अपना काम नहीं करता। जब इम्यून सिस्टम उत्तेजित हो जाता है तब प्रतिक्रयात्मक मॉल्यूक्यूल का उत्पादन ज्यादा होने लगता है। इससे शरीर में इम्यून सिस्टम सूजन के रूप में परिवर्तित होने लगता है। फ्रूक्टोज के कारण जब ज्यादा प्रतिक्रियात्मक मॉल्यूक्यूल का उत्पादन होता है, तब ज्यादा प्रतिक्रियात्म साइटोकानेसिस बनने लगता है जो सूजन की प्रक्रिया को और बढ़ा देता है। इससे सेल्स और टिशूज में डैमेज होना शुरू होता है जिससे शरीर की अंग प्रणाली ठीक से काम नहीं कर पाती।
इस रिसर्च की प्रमुख लेखिका डॉ इमा विंसेट ने बताया कि हमारी यह रिसर्च इस बात से पर्दा उठाती है कि क्यों कुछ डाइट खराब स्वास्थ्य का कारण बनती है। इस रिसर्च को नेचर कम्युनिकेशन में प्रकाशित किया गया है।
किन-किन चीजों में पाया जाता है फ्रूक्टोज:
फ्रूक्टोज आमतौर पर कुदरती शुगर है जो कुछ फलों, कुछ सब्जियों, फ्रूट जूस, शहद आदि में पाया जाता है। इसके अलावा यह गन्ना, चुकुंदर, मक्का, सेब, केला, अंगूर, नासपाती, खूबानी जैसे कई फलों में कुदरती तौर पर फ्रूक्टोज पाया जाता है।
Written By: Shahina Noor
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।