Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pregnancy Care: गर्मियों में प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ सकती हैं चुनौतियां, इस तरह रखें अपना ख्याल

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Tue, 19 Apr 2022 02:41 PM (IST)

    Pregnancy Care गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिला को अपने स्वास्थ्य के साथ बच्चे का भी खास ख्याल रखना होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादातर देखी जाती है और यह समस्या गर्मियों में ज्यादा बढ़ जाती है।

    Hero Image
    Pregnancy Care: गर्मियों में प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे रखे अपना ख्याल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Care: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में एक प्रेग्‍नेंट महिला के लिए ये मौसम एक बड़ी चुनौती लेकर आता है। गर्मी के मौसम में महिलाओं को भूख, गैस, एसिडिटी, उल्टी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में काफी ज्यादा हार्मोन बदलते हैं, जिसकी वजह से उनका व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाता है। तो आइए आज जानते हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप अपना ख्याल रख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्यादा पानी पिएं

    गर्मी के मौसम में बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। जिस कारण चक्कर, उल्टी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिला को दिनभर बार-बार पानी पीते रहना चाहिए। वहीं, शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप कई अन्य तरह के ड्रिंक्स जैसे नारियल पानी, आंवले का जूस आदि पी सकते हैं।

    खानपान का ध्यान रखें

    गर्मियों के मौसम में प्रेग्नेंट महिला को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। जंक फूड और ऑयली चीजों को खाने से बचना चाहिए। खाने में सीजनल सब्जियों और फलों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करें।

    पूरी नींद लें

    प्रेग्‍नेंट महिला के लिए अपनी नींद को पूरा करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से महिला को एनर्जी मिलती है। अगर आपको दोपहर में थकान महसूस हो रही है, तो आप कुछ समय के लिए पॉवर नैप ले सकती हैं। पॉवर नैप के कई फायदे हैं, इससे आप फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस कर सकती हैं।

    हल्के कपड़े पहने

    ढीले-ढाले हल्के कपड़े पहनने से आपके शरीर को हवा लगती रहती है। गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिला को ज्यादा पसीना आ सकता है। ऐसे में आप दिन में दो-तीन बार नहा लें और कपड़े बदल दें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।  

    सही दिनचर्या अपनाएं

    प्रेग्नेंसी के दौरान जरूरी होता है कि अपनी दिनचर्या का खास ख्याल रखें। इस दौरान महिलाओं के शरीर में न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कई बदलाव होते हैं। ऐसे में अपने दिन की शुरुआत से लेकर रात में सोने तक छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखना चाहिए।

    एक्सरसाइज या योग करें

    प्रेग्‍नेंट महिला के लिए एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती है। इससे न सिर्फ मां बल्कि होने वाले बच्चे का स्वास्थ्य भी फिट रहता है। एक्सरसाइज करने से मन भी शांत रहता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: freepik

    comedy show banner
    comedy show banner