Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Teeth Whitening Tips: पीले दांतों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 07:30 AM (IST)

    Teeth Whitening Tips कई बार दांतों के पीलेपन की वजह से आप किसी के सामने खुलकर नहीं हंस पाते इससे शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। चाहे चेहरा कितना भी सुंदर हो लेकिन दांते साफ न हो तो आपकी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से दांतों को साफ कर सकते हैं।

    Hero Image
    Teeth Whitening Tips: दांतों को चमकाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Teeth Whitening Tips: खूबसूरत सफेद दांत हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वहीं गंदे और पीले दांत इस खूबसूरती को खत्म कर देते हैं। आज के दौर में, लोग तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं, ताकि उनकी स्माइल के बीच दांतों की गंदगी न नजर आए। आजकल बाजार में भी ऐसे कई प्रोडक्ट हैं, जो आपको सफेद दांत देने का वादा करती हैं। हम आपकी इस परेशानी को दूर करते हुए लेकर आए हैं, कुछ आसान घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप घर बैठे चमकते हुए दांत पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दांतों को चमकाने के घरेलू उपाय

    बेकिंग सोडा

    बेकिंग सोडा का इस्तेमाल दांतों को चमकाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें 2-3 चम्मच पानी मिलाएं और इस मिश्रण को अपनी दांतों पर लगाएं। हफ्ते में इस प्रक्रिया को 2-3 बार करें।

    हल्दी पाउडर पेस्ट

    हल्दी दांतों की सतह में मौजूद दाग को हटाने में कारगर है। यह दांतों को सफेद और स्वस्थ बना सकती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट और सूजन को कम करने व मसूड़ों के संक्रमण को रोकता है। यह प्लाक को हटाने में भी मदद करती है। इसका उपयोग नारियल तेल के साथ किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे अपने दांतों पर लगाएं और 5 मिनट बाद मुंह धो लें और अच्छी तरह से ब्रश करें।

    ऑयल पुलिंग

    नारियल के तेल के अद्भुत प्रभाव होते हैं, और ये आपकी मुस्कान को और ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। यह एक पुरानी पारंपरिक तकनीक है। अगर आपको नारियल तेल के स्वाद से कोई परेशानी नहीं है, तो यह बहुत बेहतरीन काम करेगी। एक चम्मच नारियल का तेल से 10 से 15 मिनट तक मुंह में घुमाएं। फिर, तेल थूक दें और अपने दांतों को ब्रश कर लें। हफ्ते में एक-दो बार कर सकते हैं। इससे दांतों में दर्द भी नहीं होगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik