Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर तक यूरिन रोकते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ जाता है इन 4 बीमारि‍यों का खतरा; तुरंत छोड़ दें ये आदत

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 08:57 AM (IST)

    कई बार काम में बि‍जी हाेने के कारण लोग लंबे समय तक पेशाब रोककर रखे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपको आगे चलकर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे ब्लैडर लीकेज की समस्या हो सकती है। आपको अपनी ये आदत तुरंत छोड़ देनी चाह‍िए।

    Hero Image
    क्‍या आप भी लंबे समय तक रोकते हैं पेशाब? (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कई बार लोग काम में बिजी होने के कारण, ट्रैवलिंग के दौरान या फिर साफ टॉयलेट न मिलने की वजह से पेशाब रोक लेते हैं। कुछ लोगों को तो इसकी आदत लग जाती है क‍ि वे ब‍िना मतलब ही घंटों तक पेशाब करने नहीं जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है? आपको बता दें क‍ि पेशाब रोकने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बार-बार और लंबे समय तक पेशाब रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), किडनी इन्‍फेक्शन या फिर पथरी जैसी समस्याएं आपको होने लगती हैं। यहां तक कि ब्लैडर के मसल्‍स कमजोर पड़ जाते हैं। समय के साथ यूरिन कंट्रोल करने में भी दिक्कत आने लगती है।

    अगर आप ये सोचते हैं कि पेशाब रोकना कोई बड़ी बात नहीं है, तो अब आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी ये आदत आपकी हेल्थ के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि लंबे समय तक पेशाब रोकने से आपको कौन-कौन सी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    किडनी स्टोन का खतरा

    आपको बता दें क‍ि ज्‍यादा देर तक पेशाब रोकने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, पेशाब में यूरिक एसिड और कैल्शियम ऑक्सलेट होता है। ऐसे में अगर लंबे समय तक पेशाब रोका गया तो आपकी क‍िडनी में स्‍टाेन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: मुंह में नजर आएं 6 लक्षण, तो समझ जाएं आने वाला है Heart Attack; नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

    यूर‍िन इन्‍फेक्‍शन

    पेशाब हमारे शरीर से टॉक्‍स‍िन्‍स को बाहर न‍िकालता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक पेशाब रोकते हैं तो इससे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। इस कारण आपको इन्फेक्शन हो सकता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में, महिलाओं और न्यूरोलॉजिकल कंडीशन वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है।

    यूरिन लीकेज की समस्या

    लंबे समय तक पेशाब रोकने से आपको यूरिन लीकेज की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। दरअसल, पेशाब रोकने से ब्लैडर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ आपको ये द‍िक्‍कत हो सकती है।

    किडनी की बीमारी

    लंबे समय तक पेशाब रोकने से आपकी किडनी पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे में आपको किडनी से जुड़ी बीमार‍ियां हो सकती हैं। इसके अलावा ज्‍यादा देर तक पेशाब रोकने से किडनी और ब्लैडर में दर्द बढ़ जाता है।

    यह भी पढ़ें: कॉफी में प्रोटीन पाउडर मिलाकर पिएंगे तो तेजी से कम होगा वजन, मिलेंगे और भी कई फायदे

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    comedy show banner
    comedy show banner