Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंह में नजर आएं 6 लक्षण, तो समझ जाएं आने वाला है Heart Attack; नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 07:16 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ रहा है। कई बार दिल की बीमारी के लक्षण मुंह में भी दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है क्योंकि ये हृदय रोग की ओर इशारा करते हैं।

    Hero Image
    दिल की बीमारी होने पर मुंह में नजर आते हैं ये लक्षण (Image Credit- Freepik)

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। मोटापा और डायब‍िटीज से लेकर दिल की बीमार‍ियों का खतरा बढ़ गया है। हमारे शरीर में कोई भी बीमारी होती है, तो उसके कुछ संकेत हमें पहले ही मिलने लगते हैं। ठीक वैसे ही, जब दिल कमजोर या बीमार होता है, तो उसके लक्षण सिर्फ सीने में दर्द या थकान तक ही सीमित नहीं रहते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें क‍ि कई बार दिल से जुड़ी परेशानी का संकेत हमारा मुंह भी देता है। मुंह के अंदर कुछ ऐसे बदलाव होने लगते हैं ज‍िन्‍हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अक्सर लोग मसूड़ों से खून आना, मुंह से बदबू आना या दांतों के कमजोर होने जैसी समस्याओं को मामूली सा मानकर इग्‍नोर कर द‍ेते हैं। लेकिन आपको बता दें क‍ि कई बार ये लक्षण दिल की किसी गंभीर बीमारी से जुड़े हो सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको मुंह में नजर आने वाले कुछ लक्षणों के बारे तें बताने जा रहे हैं जो द‍िल की बीमारी की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    मसूड़ों से खून आना

    अगर आपके मसूड़े लाल हो जाएं, या बार-बार खून आ रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ये दिल की बीमारी का भी संकेत हो सकता है। ऐसे बैक्टीरिया खून में जाकर दिल की नसों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

    दांतों का हिलना या गिरना

    अगर आपके दांत बिना वजह हिलने लगें या फ‍िर गिर जाएं तो ये शरीर में लंबे समय से चल रही सूजन का असर हो सकता है। इससे दिल का दौरे या फ‍िर स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

    मुंह से बदबू आना

    अगर ब्रश करने के बाद भी आपके मुंह से बदबू आता है तो समझ लें क‍ि आपका शरीर आपको कुछ संकेत दे रहा है। ये शरीर में अंदरूनी सूजन का संकेत हो सकता है। ये दिल के लिए खतरनाक है।

    यह भी पढ़ें: Heart Attack आने से ए‍क महीने पहले 6 संकेत देता है आपका शरीर, नजरअंदाज क‍िया तो जा सकती है जान

    छालों का जल्‍दी ठीक न हाेना

    अगर आपके मुंह में बार-बार छाले हो जाते हैं और वो जल्‍दी ठीक भी नहीं होते हैं तो ये कमजोरी या खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। ये दिल की बीमारी की ओर इशारा करता है।

    मुंह का बार-बार सूखना

    अगर आपका मुंह बार-बार सूख जाता है तो ये शरीर में पानी की कमी या फ‍िर ब्लड फ्लो कम होने का भी संकेत हो सकता है। इससे द‍िल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। कई बार ये कुछ दवाइयों को खाने से भी होता है।

    जबड़ों में दर्द होना

    अगर निचले जबड़े में अचानक से तेज दर्द होने लगे, जो सीने या गर्दन से फैल रहा हो, तो इसे भूल से भी हल्के में नहीं लेना चाह‍िए। खासकर महिलाओं में ये हार्ट अटैक का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: क्‍या छोटी सी मधुमक्खी भी बन सकती है Heart Attack का कारण? जानें डंक मारने पर क्‍या होता है असर

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    comedy show banner
    comedy show banner