Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Heat Waves: क्या होती हैं लू यानी गर्म हवाएं और इनसे शरीर व पर्यावरण को होने वाले फायदे व नुकसान

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 05 Apr 2022 07:56 AM (IST)

    Heat Waves गर्म हवाएं यानी लू बेशक खतरनाक होती है लेकिन ये कई मायनों में हमारी बॉडी और पर्यावरण के लिए अच्छी होती है। बॉडी के कई सारे फंक्शन्स अच्छी तरह काम कर पाते हैं और मानसून भी अच्छा और आसानी से आता है।

    Hero Image
    Heat Waves: लू का शरीर और पर्यावरण पर प्रभाव

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Heat Waves: मई-जून जैसी तपिश वाली गर्मी का असर इस बार मार्च में ही देखने को मिल रहा है। 122 सालों बाद इस बार मार्च का महीना सबसे गरम साबित हुआ है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल और मई और ज्यादा गर्म रहेंगे। लू यानी गर्म हवाएं चलेगी और गरमी अपने चरम पर होगी। तापमान सामान्य से 04-05 डिग्री जब ऊपर चला जाता है तब लू चलती है। गरम हवाओं वाला मौसम स्वास्थ्य के लिए तो खराब होता ही है साथ ही साथ कई बार ये जानलेवा भी साबित होता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या मतलब होता है लू का?

    ऐसी जगह जहां का तापमान नॉर्मल तापमान से बहुत ज्यादा हो। लगातार 5 दिनों तक ऐसा मौसम रहे तो इसे लू माना जाता है। गर्म हवाएं आमतौर पर एक एरिया या इलाके के ऊपर बने ज्यादा दबाव की वजह से पैदा होती है। जो काफी देर तक बना रहता है, मतलब कई दिनों और कभी-कभार हफ्तों तक ।

    पर्यावरण के लिए क्यों अच्छी होती है गर्म हवाएं

    एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्म हवाएं पर्यावरण के लिए अच्छी होती है। अच्छा मॉनसून पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि जमीन अच्छी तरह से गरम हुई है या नहीं। सूरज की तपिश जितनी तेज होगी। मॉनसून उतना ही जल्द और अच्छा आएगा।

    लू का हमारे शरीर पर असर

    मानव शरीर का नॉर्मल टेम्प्रेचर 37 डिग्री सेल्सियस होता है मतलब इस तापमान पर हमारे शरीर से काम लेने वाले एंजाइम्स सबसे अच्छे तरीके से काम करते हैं। शरीर के इतने तापमान के बावजूद गर्मी को हम एक डिग्री भी ज्यादा सह नहीं पाते।

    खुद को गर्म रखने के लिए इंसान बहुत सारी ऊर्जा लेता है। हमारे शरीर के अंदर का टेम्प्रेचर 37 डिग्री और त्वचा का तापमान 33 डिग्री रहता है। यानि अंदरूनी हिस्से से त्वचा तक पहुंचते-पहुंचते तापमान काफी कम हो जाता है और इसी वजह से शरीर ठंडा रहा पाता है।

    Pic credit- pexels

    comedy show banner
    comedy show banner