Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 पार करते ही पुरुषों में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, लाइफस्‍टाइल में कुछ बदलाव कर बनें दुरुस्‍त

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 10:26 AM (IST)

    Health Tips For Men 30 के बाद पुरुषों के जीवन में शारीरिक रूप से कई बदलाव देखने को मिलते हैं। जिस पर ध्‍यान न दिया जाए तो आगे चलकर काफी दिक्‍कतें हो सकती हैं। लाइफस्टाइल मे बदलाव करना न केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी फायदेमंद है। हम आपको कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं जिन्‍हें अपनाकर स्वस्थ खुशहाल और तनावमुक्त बना जा सकता है।

    Hero Image
    Health Tips For Men: 30 की उम्र के बाद पुरुषों को घेर सकती हैं कई बीमारियां।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महि‍लाएं हों या पुरुष, हर क‍िसी को सेहतमंद रहने के लिए अपने रूटीन को सही रखना होता है। दरअसल 30 की उम्र के बाद सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्‍योंकि यही वो उम्र है जब शारीरिक और मानसिक बदलाव तेजी से होते हैं, जो भविष्य में स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। लेक‍िन इन सब चीजों से बचा जा सकता है। आप हेल्‍दी फूड्स को अपनी डाइट का हिस्‍सा बना लें। जंक फूड से दूर रहें। योगासन पर ध्‍यान दें। छाेटी-छोटी चीजों का ध्‍यान रखा जाए तो पुरुष भी 30 की उम्र के बाद सेहतमंद रह सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही टिप्‍स देने जा रहे हैं जो पुरुषों को जरूर फॉलाे (Health Tips For Men) करने चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेल्‍दी डाइट लें

    पुरुषों को 30 की उम्र के बाद जंक फूड से दूरी बना लेनी चाहिए। हेल्‍दी डाइट पर फोकस करना चाहिए। क्‍योंकि हेल्दी लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट आपको सेहतमंद रखने में मदद करेंगे। इससे बीमरि‍यां तो दूर, बुढ़ापा भी आपको छू नहीं पाएगा।

    व्यायाम को बनाएं रूटीन का हिस्‍सा

    व्यायाम आपको शारीरिक रूप से फ‍िट रहने में मदद करेंगे। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक किसी भी तरह का व्यायाम जैसे योग, वॉकिंग, साइकिलिंग या जिम में वर्कआउट करना चाहिए। इससे आपके मसल्‍स मजबूत होंगे। तनाव भी कम होगा। बीमारियां भी आपसे काेसों दूर रहेंगी।

    यह भी पढ़ें: Men’s Health: 30 की उम्र तक आते-आते पुरुषों में बढ़ जाता है इन 5 समस्याओं का खतरा, आप भी हो जाएं सावधान

    आठ घंटे की नींद जरूरी

    शारीरिक और मानसिक रूप से दुरुस्‍त रहने के लिए अच्‍छी नींद लेना जरूरी होता है। लेक‍िन आजकल लोग रात में स्‍क्रीन पर ज्‍यादा समय बि‍ताते हैं। जिससे उनकी आंखों पर तो गहरा प्रभाव पड़ता ही है, तनाव भी बढ़ने लगता है। इसलिए रोजाना कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। इससे न केवल शरीर को आराम मिलेगा बल्कि दिमाग भी अच्‍छे से काम करेगा।

    अल्‍कोहल और स्‍मोक से बना लें दूरी

    अगर आपको शराब पीने और स्‍मोक करने की आदत है तो तुरंत आपको इससे दूरी बना लेनी चाहिए। ये आदतें न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि मानसिक सेहत को भी प्रभावित करती हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारी, लीवर की समस्याएं और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

    नियमित चेकअप कराएं

    महि‍ला हो या पुरुष, हर क‍िसी को 30 की उम्र के बाद नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी होता है। इससे किसी भी संभावित बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है।

    30 पार करते ही पुरुषों को हो सकती हैं ये समस्‍याएं

    • हड्ड‍ियां कमजोर होना
    • दिल से जुड़ी बीमारी
    • वजन बढ़ना
    • प्रोस्‍टेट कैंसर
    • गंजेपन की समस्‍या

    यह भी पढ़ें: Men's Health Month: हाइजीन के 7 टिप्स, जो स्वस्थ रहने के लिए हर पुरुष को अपनाने चाहिए!