Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Health Tips: पाचन शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये हेल्दी आदतें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 06:11 PM (IST)

    Health Tips अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो इससे कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। पाचन क्रिया खराब होने पर भोजन अच्छी तरह से नहीं पचता है जिससे शरीर को पोषण नहीं मिलता है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप खानपान में बदलाव कर सकते हैं।

    Hero Image
    Health Tips: पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आदतें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी फूड्स के कारण पाचन संबंधी समस्या आम है। आप जो भी खाते हैं और सही से नहीं पचा पाते हैं। जिससे अपच, गैस, कब्ज मतली आदि की समस्या होती है। समय रहते इन समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो ये गंभीर बीमारियों का कारण हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपका पाचन शक्ति मजबूत रहे, जिससे आप पेट संबंधित समस्या से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, पाचन शक्ति कैसे बढ़ाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.जंक फूड्स से दूरी बनाएं

    पाचन तंत्र को मजबूत रखना चाहते हैं, तो अधिक मात्रा में फैटी चीजों का सेवन न करें। अगर आप नियमित रूप से जंक फूड्स खाते हैं, तो इससे पेट संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं। इसमें अधिक मात्रा में शुगर और फैट होता है, इसके नियमित सेवन से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं।

    2. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं

    शरीर में पानी की कमी से आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। दरअसल, कम मात्रा में पानी पीने से पाचन सही तरीके से काम नहीं करता है और कब्ज, गैस, अपच आदि समस्या होने लगती है। इस तरह आपका पाचन तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

    3. दही खाएं

    दही पाचन को दुरुस्त रखने में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी और अन्स पोषक तत्व पाचन शक्ति बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।

    4. समय पर खाना खाएं

    बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग देरी से खाना खाते हैं, कई लोग तो सुबह का नाश्ता भी स्किप कर देते हैं, इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए रोजाना समय पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik