Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weight Gain Tips: अगर नहीं बढ़ रहा है वजन तो फॉलो करें ये 10 टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 11:29 AM (IST)

    How to Gain Weight कम वजन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए वजन मेंटेन करना बहुत जरूरी है। आप इन फूड्स को डायट में शामिल कर वजन को बढ़ा सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको दवा खाने की आवश्यकता नहीं है।

    Hero Image
    Weight Gain Tips: ये हेल्दी फूड वजन बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Gain Tips: कई लोग घटते वजन से परेशान होते हैं। उन्हें कुपोषण का शिकार माना जाता है। कई बार तो उन्हें कम वजन के कारण शर्मिंदगी भी महसूस होती है। वजन बढ़ाने के लिए वे दवाईयों का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असर नहीं होता है, बदले में वे किसी और बीमारी के शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी घटते वजन से परेशान हैं तो फॉलो करें ये आसान टिप्स, ये वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. कैलोरी युक्त भोजन का सेवन करें। जैसे- आलू, किशमिश, केला, खजूर, दाल, बिन्स आदि को आहार में जरूर शामिल करें। ये वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।

    2. खाना कभी स्किप न करें। ब्रेकफास्ट, लॉन्च, डिनर समय पर लें। दिन में हेवी लॉन्च का सेवन जरूर करें।

    3. डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन करें। इससे शरीर को कई तरह के पोषक-तत्व मिलते हैं, जो वजन बढ़ाने में कारगर है। जैसे- दूध, दही, पनीर, छाछ का सेवन अवश्य करें।

    4. वजन बढ़ाने के लिए तनाव मुक्त भी रहना जरूरी है। इसके लिए योगा, एक्सरसाइज करना जरूरी है।

    5. वजन बढ़ाने में गाजर का जूस बेहद फायदेमंद है। यह तेजी से वजन को बढ़ाता है। नियमित तौर पर आप खाली पेट गाजर का जूस पिएं, इससे आपको फर्क नजर आएगा।

    6.पानी से शरीर में कौलोरी को प्रोसेस करने में मदद मिलती है। इसलिए खाने के 30-40 मिनट बाद खूब पानी पिएं।

    7.  चावल में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो वजन बढ़ने में मददगार साबित हो सकता है। इसलिए चावल को भोजन में अवश्य शामिल करें।

    8. ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप रोजाना काजू, किशमिश और बादाम का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो आप इसे भिगोकर भी खा सकते हैं।

    9. अंडे में प्रोटिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके जर्दी में वो सभी पोषक तत्व मिलते हैं, जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आप डायट में अंडे को जरूर शामिल करें।

    10. अगर आन नॉनवेज के शौकीन हैं तो आप खाने में रेड मीट का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें फैट और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये वजन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel

    comedy show banner
    comedy show banner