Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Beetroot Side Effects: चुकंदर खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं, किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन

    Beetroot Side Effects चुकंदर में कई ऐसे गुण होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन इतने गुण होने के बावजूद भी इन बीमारियों में चुकंदर खाने से परहेज करना चाहिए। चुकंदर में कुछ ऐसे तत्व अधिक मात्रा में पाये जाते हैं जिससे बीमारी बढ़ सकती है।

    By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Wed, 26 Oct 2022 05:30 PM (IST)
    Hero Image
    Beetroot Side Effects: इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक मात्रा में पाया जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कBeetroot Side Effects: चुकंदर खाने के अनेक फायदे हैं। कहा जाता है कि इसके सेवन से शरीर में खून बढ़ता है। इसमें विटामिन-C भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लोग चुकंदर को सब्जी, सलाद या जूस के रूप में सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को चुकंदर के सेवन से समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं, किन लोगों को चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो चुकंदर का सेवन करने से परहेज करें। दरअसल इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शरीर को नुकसान पहंचाता है, ऐसे में चुकंदर खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

    - लो ब्लड प्रेशर की समस्या में चुकंदर खाने से बचें। इसमें हाई लेवल नाइट्रेट होते हैं, इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है। चुकंदर के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है।

    - जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें चुकंदर खाने से बचना चाहिए। दरअसल, चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है, इसके अलावा चुकंदर में बीटेन मौजूद होता है। जिससे पथरी की समस्या गंभीर हो सकती है। यदि आपके किडनी में पथरी की समस्या है, तो इसे खाने से परहेज करें।

    - रिपोर्ट के मुताबिक चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका लिवर भी डैमेज हो सकता है। इसमें अधिक मात्रा में आयरन, कॉपर और भी मिनरल्स मौजूद होते हैं। अगर आप चुकंदर का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो ये मिनरल्स लिवर में जाकर जमा हो जाते हैं। इससे आपको समस्या हो सकती है।

    - अगर आपको एलर्जी की समस्या है, तो आप चुकंदर का सेवन करने से बचें। अगर आप चुकंदर खाते हैं, और इससे आपके स्किन पर खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं होती हैं, तो इसे खाने से परहेज करें। आप डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik