Side Effects of Amla: अधिक मात्रा में आंवले खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान
Side Effects Of Amla आंवले खाने के अनेक फायदे हैं लेकिन अधिक आंवले खाने से शरीर को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सर्दियों के मौसम में लोग आंवले का ज्यादा सेवन करते हैं। इसलिए सेवन करने से पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान लें...

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Side Effects Of Amla: आपने आंवले खाने के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा। ये विटामिन-C का मुख्य स्रोत है। ये शरीर के कई रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अधिक आंवले के सेवन से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए बताते हैं, आंवले खाने से होने वाले नुकसान के बारे में...
कब्ज की समस्या
आंवले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर आप अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं, तो कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐेसे में अधिक आंवले का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आंवले का सेवन करने से बचें। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है।
लिवर
कई लोग आंवले और अदरक को मिलाकर चटनी बनाते हैं। इसके सेवन से आपका लीवर प्रभावित हो सकता है। आंवले का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
त्वचा संबंधी समस्याएं
अधिक मात्रा में आंवले के सेवन से त्वचा की नमी खोने लगती है। इसे अधिक मात्रा में खाने से बालों को भी नुकसान हो सकते हैं। इसलिए आंवले का सेवन कम मात्रा में कर सकते हैं।
यूरिन में जलन की समस्या
अगर आप अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं, तो ये आपके यूरिन पर असर डालता है। इससे यूरिन में जलन हो सकता है।
लो ब्लड शुगर
अगर आप लो ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से बचें। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।
जो लोग ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं, उनके लिए आंवले का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही आंवले का सेवन करें।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।