Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2022 Health Tips: त्योहारों के सीजन में बढ़ सकती है एसिडिटी की समस्या, तो इस तरह करें बचाव

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 02:40 PM (IST)

    Diwali 2022 Health Tips त्योहारों के मौसम में ऑयली औऱ मसालेदार खाने को कंट्रोल करना मुश्किल होता है ऐसे में एसिडिटी की समस्या होती है। इससे तुरंत राहत पाने के लिए इन घरेलू टिप्स को जरूर आजमाएं और खाने का आनंद लें।

    Hero Image
    Diwali 2022 Health Tips: ठंडा दूध भी एसिडिटी से राहत दिलाने का काम करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कDiwali 2022 Health Tips: गलत खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण एसिडिटी की समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन त्योहारों के दौरान लोगों में ये समस्या खास तौर से देखने को मिलता है। हर घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और मिठाईयों की भरमार होती है। ऐसे में भला कौन बिना खाए रह सकता है! आम दिनों में तो लोगों को बीमारियों का डर रहता है, लेकिन त्योहार में लोगों को लगता है कि स्पेशल डेज में तो मनपसंद खाना ही चाहिए। जी हां, त्योहार में आप खाएं लेकिन एसिडिटी की समस्या से बचने की कोशिश भी करें। चलिए जानते हैं, त्योहारों के सीजन में आप इस समस्या से कैसे बच सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - त्योहारों पर ज्यादा ऑयली खाना बनता है, इसे खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ा जाती है। ऐसे में आप कुछ भी ऑयली खाते हैं तो एक कप पानी में नींबू डालकर पी लें। इससे फायदा मिलेगा।

    - खाने के पहले छाछ का जरूर सेवन करें। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो पेट में हो रहे जलन को कम करता है।

    - त्योहारों में खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करें। इसमें एनेथोल पाया जाता है, जो पेट को फूलने और ऐठन से बचाता है। इसके अलावा यह विटामिन, मिनरल्स और डायट्री फाइबर से भी भरपूर होता है, इससे भोजन पचने में सहायता मिलती है। चाहें तो आप सौंफ को चबाकर खा सकते हैं या रात में इसे पानी में भिगो लें और फिर सुबह छानकर इसका पानी पी लें।

    - गुड़ से भी एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। खाने के बाद आप गुड़ खा सकते हैं, ये एसिडिटी को रोकने में मदद करता है।

    - त्योहारों के सीजन में आप मौसमी फलों जरूर सेवन करें। एसिडिटी से बचने के लिए आप कच्चे आंवले का भी सेवन कर सकते हैं।

    - खाने का बाद आप वॉक भी कर सकते हैं। इससे भी एसिडिटी में राहत मिलती है।

    - आप खाने के बाद पके केले का सेवन कर सकते हैं, इससे भी एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

    - ठंडा दूध भी एसिडिटी से राहत दिलाने का काम करता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप ठंडे दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

    - आप इस समस्या से राहत पाने के लिए गुनगुना पानी पी सकते हैं। इससे आराम मिलता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel