Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: क्या रोज आलू खाकर भी वजन कम किया जा सकता है?

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 02:54 PM (IST)

    Health Tips एक बैलेंस्ड डाइट के रूप में व्यक्ति को सबकुछ सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि कुछ लोगों को खाने में केवल आलू पसंद होता है और वे हर दिन अलग-अलग तरीकों को आलू को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इस आर्टिकल में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि क्या रोजाना आलू खाना हेल्दी है या नहीं।

    Hero Image
    हर दिन आलू खाना कितना सुरक्षित है?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: आलू एकमात्र ऐसी सब्जी है, जो हर सब्जी के साथ घुलमिल जाती है। शायद इसीलिए इसे सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि जिसे कुछ नहीं पसंद होता वह आलू आराम से खा लेते हैं। इसके स्वाद और गुणों के कारण भारतीय रसोई में इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाता है और यह सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसके अलावा अन्य सब्जियों की तुलना में ये सस्ते भी होते हैं और भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आलू को कई अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है, जिससे ये काफी स्वादिष्ट लगते हैं। चाहे ये उबले हुए हों, बेक किए गए हों या फिर फ्राइड हों। कुछ लोग हर दिन खाने में आलू खाते हैं। हालांकि, इससे मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या रोजाना आलू खाना हेल्दी है? इस आर्टिकल में हम यही जानने की कोशिश करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आलू हेल्दी हैं?

    आलू हेल्दी हैं या नहीं, इस पर आज भी खूब बहस होती है। क्योंकि आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट और हाई ग्लाइसेमिक होता है, जिससे इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। वहीं, हेल्थ एक्स्पर्ट्स की मानें, तो आलू हेल्दी और पौष्टिक होते हैं। इनमें फाइबर, पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी6 जैसे लाभकारी पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, आलू सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह इसे पकाने के तरीके पर भी निर्भर करता है।

    आलू को पकाने का तरीका

    आलू वही है, लेकिन इसे हेल्दी या अनहेल्दी कुकिंग का तरीका बनाता है। उदाहरण के लिए, फ्रेंच फ्राइज़, जो तेल में डीप फ्राई किए जाते हैं, वह सादे पके हुए या उबले हुए आलू जितने पौष्टिक नहीं होते हैं। इसलिए अगर आप इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू को बरकरार रखना चाहते हैं, तो उन्हें डीप फ्राई करने के बजाय बेक, बॉयल या फिर एयर फ्राई करें।

    जहां तक आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की बात है, तो यह वास्तव में फायदेमंद है। कार्बोहाइड्रेट दिमाग और शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन और फैट की तुलना में तेजी से पचते और अवशोषित होते हैं। आलू को कैसे पकाते हैं इसके साथ-साथ, इस बात का ध्यान रखने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि आलू को किसके साथ मिलाते हैं। इसलिए, पनीर या मेयोनीज जैसी किसी भी हाई कैलोरी वाली चीजों से बचें।

    रोज एक आलू खाने से क्या होता है?

    रोजाना एक आलू खाने से कई फायदे हो सकते हैं। जानकारों के मुताबिक, इससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसके अलावा आलू में मौजूद फाइबर और पोटेशियम हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। पोटेशियम मसल फंक्शन को नियंत्रित करता है।

    क्या आलू खाकर वजन कम किया जा सकता है?

    अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तब भी हर दिन आलू खा सकते हैं, बशर्ते इसे अधिक न खाया जाए। साथ ही सीमित पोर्शन का भी ध्यान रखें। वहीं, कैलोरी की कमी बनाए रखने के लिए आलू को पकाने के तरीके का भी ध्यान रखें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner