विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आप भी तो नहीं रहते शोर-शराबे के बीच? सेहत के लिए है बेहद खतरनाक, घेर लेंगी गंभीर बीमारियां

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 29 May 2026 06:42 PM (IST)

हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां शोर से बच पाना लगभग नामुकिन है। भले ही हम इसके आदी हो गए हों, फिर भी यह हमारी सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है।

लगातार शोर में रहना सेहत के लिए है खतरनाक (Picture Credit- AI Generated)

लगातार शोर में रहना सेहत के लिए है खतरनाक (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. शोर से बढ़ता है तनाव, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा

  2. नींद और सुनने की क्षमता पर पड़ता है बुरा असर

  3. हानिकारक शोर से बचने के लिए ईयरप्लग का करें उपयोग

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोजमर्रा में हम अपने आस-पास ना जाने कितने तरह के शोर सुनते हैं, चाहे वो गाड़ियों के हॉर्न का हो, घर के अप्लायंसेस या फिर लगातर चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क का। इन्हें हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानकर चलते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इस तरह के शोर में लगातार रहना आपको बीमार भी कर सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही सामान्य से लगने वाले शोर के बड़े प्रभाव और इससे बचने के तरीकों के बारे में जानेंगे।

सेहत पर क्या पड़ता है असर

  • स्ट्रेस बढ़ा सकता है: हमारे आस-पास शोर होने पर हमारा शरीर फाइट या फ्लाइट मोड पर बना रहता है। कोर्टिसोल लेवल और धड़कनें बढ़ जाती हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर का खतरा: शोर का संबंध हाई ब्लड प्रेशर से भी है। ऐसा होने से हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
  • नींद पर असर: गाने बजने या अप्लायंस चलने का धीमा शोर भी आपकी गहरी नींद में रुकावट बन सकता है। लगातार ऐसा होने पर दिन के समय थकान, फोकस में कमी महसूस हो सकती है।
  • सुनने की क्षमता: लंबे समय तक शोर वाले माहौल में रहने से आपके सुनने की क्षमता कमजोर होने लगती है। कान में घंटी बजने जैसा आभास या टिनिटस की समस्या हो सकती है। आगे चलकर यह हियरिंग लॉस का भी खतरा बढ़ा सकता है।
  • एंग्जाइटी और डिप्रेशन भी: शोर का संबंध एंग्जाइटी, डिप्रेशन, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याओं से भी है। मध्यम दर्जे का शोर भी वक्त के साथ गहरा प्रभाव डाल सकता है।

नुकसानदायक शोर से ऐसे बचें

  • घर के अंदर आने वाले बाहरी शोर से बचने के लिए परदे, रग्स और फर्नीचर इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आवाज एब्जॉर्ब कर ले।
  • ज्यादा शोर होने की स्थिति में घर के दरवाजे, खिड़कियां बंद रखें
  • कम आवाज वाले अप्लायंस लें या उसकी सेटिंग एडजेस्ट करें

60/60 का रूल आता है काम

  • आवाज को 60 प्रतिशत कम रखें और एक बार में 60 मिनट से ज्यादा कुछ भी सुनने से बचें।
  • ओवर-ईयर हेडफोन इस्तेमाल करें
  • कानों को आराम देने और रिकवर होने के लिए ब्रेक लेते रहें

इस तरह बचा सकते हैं अपने सुनने की क्षमता

  • ज्यादा शोर वाली जगहों जैसे कॉन्सर्ट, खेल के मैदान, एअरपोर्ट या शोरगुल वाले वर्कप्लेस पर ईयरप्लग लगाना ना भूलें
  • नॉइज कैंसिल करने वाले ईयरफोन लगाएं
  • जिम या ट्रैफिक जैसे शोर-शराबे वाली जगहों से जितना हो सके बचें
  • अगर अचानक ही तेज शोर होने लगे तो कानों पर हाथ रखकर किसी शांत जगह पर चले जाएं
  • स्क्रीन से लगातार ब्रेक लेते रहें
  • ब्रीदिंग या रिलेक्सेशन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करें

यह भी पढ़ें- आइसक्रीम-बर्फ से लेकर कटे फल और बासी खाने तक... करें परहेज, भीषण गर्मी में छोटी चूक कर देगी बीमार

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।