30 दिनों तक खाली पेट खा लें एक बाउल पपीता, फायदे इतने कि खुद हो जाएंगे हैरान
सेहत के लिए पपीता बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है और फाइबर की मात्रा कब्ज दूर करने में मदद करती है। पपीता खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और हृदय को भी फायदा मिलता है। इसके और भी बहुत फायदे हैं जो आपको जरूर जानने चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। फलाें को खाने से हमारे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। कुछ फल ऐसे हैं जो सालों साल मिलते हैं। उन्हीं में से एक है पपीता। ये अपने मीठे स्वाद और मुलायम बनावट के लिए जाना जाता है। पपीता हर मौसम में शरीर को तरोताजा रखने का काम करता है। भारत में ये फल नाश्ता, सलाद और स्मूदी में बड़े चाव से खाया जाता है।
पके हुए पपीते का रंग नारंगी-पीला और खुशबू हल्की-सी मीठी होती है, जो इसे और भी लाजवाब बनाती है। पपीते को न सिर्फ इसके स्वाद के लिए बल्कि इसके पौष्टिक गुणों के कारण भी लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसे कच्चा और पका, दोनों तरह से खाया जा सकता है। कच्चा पपीता सब्जियों और अचार में इस्तेमाल किया जाता है, जबकि पका हुआ पपीता सीधे फल के रूप में या डेजर्ट में सर्व किया जाता है।
ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। कई लोग पपीते को सुपरफ्रूट भी कहते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको रोजाना एक बाउल पपीता खाने के जबरदस्त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
यह भी पढ़ें: कच्चा पपीता खाएंगे तो आसपास भी नहीं भटकेंगी ये बीमारियां, इन 6 तरीकों से करें डाइट में शामिल
रोजाना पपीता खाने के फायदे
- आपको बता दें कि पपीता में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है। हम जो भी कुछ खाते हैं, ये उसे आसानी से डाइजेस्ट करने का काम करता है। वहीं, पपीता में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप इसे डाइट में शामिल करते हैं तो कब्ज की समस्या को दूर होती है। कुल मिलाकर ये डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है।
- वजन कम करने वालों के लिए पपीता सुपरफूड माना जाता है। जैसा हमने आपको ऊपर बताया है कि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इस कारण ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। यही कारण है कि पपीता खाने से वजन कम करना आसान हो जाता है।
- इसके अलावा ये आपकी त्वचा के लिए भी वरदान माना जाता है। दरअसल पपीता में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।
- पपीता विटामिन सी का बढ़िया स्त्रोत है। ऐसे में पपीता को डाइट में शामिल करेंगे तो इम्युनिटी को मजबूती मिलेगी। ये संक्रमण से लड़ने और बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।
- पपीते में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इस कारण ये हमारे दिल के लिए भी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ गया है Hair Fall? इन 6 फलों को डाइट में करें शामिल; बालों में आ जाएगी कुदरती चमक
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।