Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Munakka Water Benefits: खाली पेट मुनक्का पानी पीने से होते हैं गजब के फायदे, इन 5 समस्याओं से मिलती है राहत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 01:19 PM (IST)

    Munakka Water Benefits मुनक्का में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका पानी भी बहुत गुणकारी होता है। यह पाचन समेत कई समस्या ...और पढ़ें

    Hero Image
    Munakka Water Benefits: सुबह खाली पेट मुनक्का पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Munakka Water Benefits: मुनक्का खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, मुनक्का खून की कमी, पेट के रोग आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है। वैसे तो मुनक्का खाने के ढेरों फायदे हैं, लेकिन सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीना अधिक फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें मुनक्का के पानी पीने के क्या फायदे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.खून की कमी को दूर करने में सहायक

    जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, उन्हें भरपूर मात्रा में आयरन लेना जरूरी होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्का का पानी पी सकते हैं।

    2.इम्युनिटी को बेहतर बनाता है

    मुनक्का में प्रोटीन, विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मुनक्का का पानी पिने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमिरियों से बच सकते हैं।

    3.आंखों के लिए फायदेमंद

    मुनक्का में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। रोजाना मुनक्का के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

    4.पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

    जिन लोगों को कब्ज या गैस की समस्या है, सुबह खाली पेट मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

    5.बालों के लिए फायदेमंद

    मुनक्का में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व बालों के फायदेमंद होते हैं। स्कैल्प संबंधित समस्या से राहत पाने के लिए आप मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं।

    मुनक्का का पानी इस तरह तैयार करें-

    इसके लिए एक कटोरी या ग्लास में पानी लें और इसमें 5-6 मुनक्का भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह में इसका सेवन कर सकते हैं। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik