Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हाई बीपी कंट्रोल करने के साथ आंखों के लिए भी फायदेमंद है रसभरी, जानें इस फल के हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 10:47 AM (IST)

    Rashbhari Benefits रसभरी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है। इस फल में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इस फल को खाने से इम्युनिटी बढ़ती है जिससे आप कई तरह की बीमारियां और संक्रमण से बच सकते हैं। रसभरी पाचन को भी स्वस्थ रखती है। तो आइए जानते हैं इस फल के अन्य फायदों के बारे में...

    Hero Image
    Rashbhari Benefits: रसभरी खाने के हैं इतने सारे फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rashbhari Benefits: केप गूसबेरी को रसभरी या मकोय के नाम से भी जाना जाता है। ये छोटे-छोटे गोल-गोल नारंगी रंग के फल होते हैं। इस फल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। रसभरी आमतौर पर दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, भारत और चीन आदि देशों के गर्म क्षेत्रों में उगाई जाती हैं। रसभरी की पत्तियां भी काफी गुणकारी होती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी, पॉलीफेनॉएल आदि पाए जाते हैं। इस फल में कैलोरी की मात्रा कम होती है। आप इसे नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल डेसर्ट में भी किया जाता है। तो आइए जानते हैं, रसभरी के अद्भूत फायदों के बारे में...

    आंखों के लिए फायदेमंद

    रसभरी में विटामिन-सी, विटामिन-ए और आयरन से भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस फल के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा यह आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। जिससे आप मोतियाबिंद आदि समस्याओं से बच सकते हैं।

    पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

    रसभरी फाइबर का समृद्ध स्रोत है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए यह फल रामबाण साबित हो सकता है। रसभरी पाचन तंत्र को बढ़ावा देती है।

    हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

    मकोय में हैपॉलीफेनोल्स और कैरोटीनॉयड जैसे फाइटो केमिकल्स मौजूद होते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह हाई बीपी के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा मकोय में घुलनशील पेक्टिन फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।

    हड्डियों को स्वस्थ रखे

    इस फल में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं ।

    वजन घटाने में मददगार

    रसभरी में फैट्स और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। जिससे यह फल वजन कम करने में सहायक है। आप इसे वेट लॉस जर्नी में ब्रेकफास्ट के तौर पर शामिल कर सकते हैं। इसे सलाद या सब्जी में मिक्स कर भी खा सकते हैं।

    सर्दी और फ्लू से बचाव

    मकोय में एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपको सर्दी और फ्लू जैसी परेशानियों से बचा सकता है। यह फल खांसी की समस्या को दूर करने में भी कारगर है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik