Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाय के प्याले से रखें सेहत का ख्याल और पाएं हेल्दी लाइफ

    By Gaurav TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 06 Aug 2019 11:32 AM (IST)

    अब कई लोग अपनी पारंपरिक चाय में बदलाव ला रहे हैं। अब लोगों ने सामान्य चाय की जगह विशेष तरह की चायों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

    चाय के प्याले से रखें सेहत का ख्याल और पाएं हेल्दी लाइफ

    नई दिल्ली, जेएनएन। बदलती जीवनशैली और फास्टफूड के अधिक उपयोग के कारण कई तरह की बीमारियां सामने आने लगी हैं। इसी कारण सेहत को लेकर सचेत होने की जरूरत है। आयुर्वेद और प्राकृतिक चीजों के उपयोग से अस्पतालों व डॉक्टरों के चक्कर काटने से बचा जा सकता है। लाइफस्टाइल में थोड़े से बदलाव से हेल्दी जीवन जिया जा सकता है। इसकी शुरुआत चाय से की जा सकती है। कई तरह की चाय मिल रही हैं जो कि आपकी सुबह में ताजगी भर देगी। इसके साथ ही इनके उपयोग से आप बीमारियों से भी लड़ने में सक्षम हो जाएंगे।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब कई लोग अपनी पारंपरिक चाय में बदलाव ला रहे हैं। अब लोगों ने सामान्य चाय की जगह विशेष तरह की चायों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। कोई वजन कम करने के लिए ये चाय पी रहा है तो कोई अस्थमा जैसी अपनी सालों पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए इस चाय का सेवन कर रहा है। हम आपको ऐसी ही कई चायों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप अपनी लाइफ को हेल्दी बना सकते हैं। 

    काली चाय- काली चाय से काफी लाभ होते हैं और इसको पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी चार प्रजातियां होती हैं और सभी कैमेलिया साइनेन्सिस से प्राप्त होती हैं। काली चाय से उच्च कोलेस्टॉल, दस्त, पाचन समस्याओं और अस्थमा में लाभकारी होती है। 

    ब्लैक टी आनलाइन खरीदने के लिए क्लिक करें 

    हर्बल चाय- इसके नियमित सेवन से कई फायदे होते हैं। इससे मन शांत रहता है और सेहत अच्छी रहती है। इससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है तथा शरीर भीतर से साफ रहता है। इसके पीने से ऊर्जा भी भरपूर बनी रहती है। तनाव को दूर करने में ये सहायक होती है। इससे सर्दी-जुकाम से भी निजात मिल जाती है। नींद अच्छी के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी बात है कि इसके सेवन से आम चाय की तरह कैफीन की लत नहीं लगती। इसकी सबसे खास बात ये है कि पारंपरिक चाय की तरह इसमें दूध-चीनी मिलाने की जरूरत नहीं होती। यहां पर मिलेगी कई तरह की हर्बल टी

    ग्रीन टी- ग्रीन टी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। इससे  वजन कम करने में आसानी होती है। कई रिसर्च से ये पता चला है कि इसके रोजाना सेवन से डायबिटीज, कैंसर और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव रहता है। टी बैग वाली ग्रीन टी के बजाय खुली ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादा अच्छा होता है। अगर आपको ग्रीन टी का स्वाद कड़वा लगता है, तो इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। 
     ग्रीन टी पर मिल रहे हैं कई ऑफर

    तुलसी की चाय - तुलसी को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना जाता है। तुलसी भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से फायदा होता है। ये चाय आपके पेट, आंखों, किडनी, लिवर और दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। दिन में 2 बार रोजाना ये चाय पीकर आप अपना वजन भी तेजी से घटा सकते हैं।
    तुलसी चाय खरीदने के लिए क्लिक करें 

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner