Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Besan Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानें बेसन के अनगिनत फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 06:09 PM (IST)

    Besan Benefits बेसन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल नमकीन चीजों से लेकर मिठाइयां बनाने में भी किया जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। बेसन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

    Hero Image
    Besan Benefits: बेसन खाने के हैं इतने सारे फायदे जानकर हो जाएंहे हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Benefits: बेसन हर किचन में आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल लोग कई तरह से करते हैं। बेसन का इस्तेमाल कभी सब्जी बनाने में तो कभी मिठाइयां बनाने में की जाती है। बेसन चने की दाल को पीसकर बनाया जाता है, कुछ लोग अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए भी बेसन का उपयोग करते हैं। बेसन प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे कई आवश्यक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-B भी पाया जाता है, जिससे खाना पचाने की ताकत मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेसन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है, साथ ही बेसन में अनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रोल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेसन काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, बेसन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और इसे कम शुगर वाले खाद्य पदार्थों में गिना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को सामान्य किया जा सकता है।

    बेसन के सेवन से शरीर को मिलती है ताकत

    बेसन में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस आदि जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को ताकत देते हैं। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। बेसन के सेवन से इन्युनिटी भी मजबूत होती है।

    रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाते हैं

    बेसन में कई विटामिन-B पाया जाता है, इसमें थायमिन (बी1), राइबोफ्लेविन (बी2), नियासिन (बी3), विटामिन बी6 और फोलेट शामिल हैं। ये विटामिन्स पाचन तंत्र, नर्व सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

    डायबटीज के मरीज के लिए फायदेमंद

    बेसन कम कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों में गिना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका मतलब है कि इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा । इसका मतलब है कि बेसन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

    स्किन भी सॉफ्ट बनाएं

    बेसन में जिंक और विटामिन-E पाया जाता है, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। यह स्किन डैमेज से बचाता है। बेसन का इस्तेमाल लोग फेस पैक में भी करते हैं, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik