Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pumpkin Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं कद्दू, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई समस्याओं में है लाभकारी

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 01:08 PM (IST)

    Pumpkin Benefitsकद्दू में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से राहत पा सकते हैं। यह वीटामिन-ए विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। तो आइए जानें कद्दू के फायदे।

    Hero Image
    Pumpkin Benefits: कद्दू खाने से मिलते हैं ये खास फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pumpkin Benefits: सर्दियों के मौसम में कद्दू खाना सेहत के लिए काफी फायदमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। आपने कद्दू की सब्जी कई बार बनाई होगी, लेकिन इससे खीर, हलवा आदि भी बनाए जा सकते हैं। कद्दू कई बीमारियों से राहत दिलाने में कारगर है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। कद्दू में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। तो, चलिए आज कद्दू खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

    कद्दू में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ, यह विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आप इसके सेवन से कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    2.दिल के लिए लाभकारी

    कद्दू के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को समान्य रखने में मदद करते हैं।

    3.वजन करे कम

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में कद्दू शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

    4.बालों के लिए फायदेमंद

    कद्दू का सेवन बालों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इसमें पोटैशियम, जिंक और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

    5.आंखों को स्वस्थ रखने में सहायक

    कद्दू में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। इसके सेवन से आप आंखों की बीमारियों से बच सकते हैं।

    6. कब्ज में मददगार

    कद्दू के बीज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज की परेशानी से राहत मिल सकती है। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik