Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Benefits of Oats: सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ओट्स को करें नाश्ते में शामिल, जानिए फायदे

    By Shahina Soni NoorEdited By:
    Updated: Fri, 02 Jul 2021 12:30 PM (IST)

    Benefits of Oats ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन को दुरूस्त रखता है। इसमें बीटा ग्लूकेन की मात्रा काफी अधिक होती है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।ओट्स बेहतरीन नाश्ता है जो पूरा दिन आपको एनर्जी देता है।

    Hero Image
    सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ओट्स को करें नाश्ते में शामिल, जानिए फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ओट्स यानि जौ का दलिया जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल नाश्ते में किया जाता है। ओट्स एक ऐसा अनाज है जिसे आमतौर पर ओटमील के रूप में खाया जाता है। ओटमील हेल्थ के लिए बेहद उपयोगी है जो बाजार में अलग-अलग तरह से कई फ्लेवर्स में मौजूद रहता है।  ओट्स को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, इसमें विशेष प्रकार का फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। ओट्स सुबह के लिए सबसे बेस्ट और हेल्दी नाश्ता है जो पूरा दिन आपको हेल्दी रखता है। रोजाना आप अगर 30 से 40 ग्राम ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओट्स के गुण जिसकी वजह से यह बेहतरीन नाश्ता है:

    ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन को दुरूस्त रखता है। इसमें बीटा ग्लूकेन की मात्रा काफी अधिक होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

    ओट्स के फायदे:

    • ओट्स वजन को कंट्रोल रखता है। इसे खाने से मेटाबोलिज्म तेज होता और कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। नाश्ते में ओट्स खाने से आपको ज्यादा समय तक भूख नहीं लगती।
    • इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स रहता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। इसमें मौजूद फाइबर हार्ट के लिए भी बेहतर है इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम रहता है। 
    • ओट्स में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स अधिक मात्रा में होता है, ये नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखता है।
    • ओट्स कब्ज की समस्या का भी उपचार करता है।
    • ओट्स तनाव भी कंट्रोल करता है। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है, क्योंकि ये सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज करता है।
    • ओट्स का सेवन स्किन में निखार लाने के लिए भी किया जा सकता है। एक चम्मच ओट्स को कच्चे दूध में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को मुंह व हाथ-पैरों पर लगाएं, इससे स्किन में निखार आएगा।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

    comedy show banner
    comedy show banner