Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Women's Day 2023: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होता है इन बीमारियां का खतरा, न करें इग्नोर

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 08 Mar 2023 07:00 AM (IST)

    Happy Womens Day 2023 8 मार्च को महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है जिसका मकसद महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में ही नहीं बल्कि उनकी सेहत के प्रति भी आगाह करना है। तो आइए जानते हैं महिलाओं में होने वाली कुछ कॉमन बीमारियों के बारे में।

    Hero Image
    Happy Women's Day 2023: महिलाओं में होने वाली आम बीमारियां

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Women's Day 2023: महिलाएं कभी बिजी होने के चलते तो कभी लापरवाही के चलते सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को इग्नोर करती रहती हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप धारण कर सकते हैं। तो आज महिला दिवस के अवसर पर हम कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जानेंगे, जिसके बारे में न सिर्फ महिलाओं को पता होना चाहिए बल्कि समय-समय पर जरूरी जांचें भी करवाती रहनी चाहिए। इससे वक्त रहते होने वाली इन बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। इग्नोर करने की गलती जान पर भारी पड़ सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजाइनल इंफेक्शन

    महिलाओं में बैक्टीरियल वजाइनल इंफेक्शन बहुत कॉमन हैं। वैसे तो यह किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन 15-44 साल तक महिलाओं में ये सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। वजाइनल इंफेक्शन को मामूली समझने की गलती न करें क्योंकि इसके समय रहते उपचार न मिलने पर यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। 

    डायबिटीज

    दूसरी जो महिलाओं में कॉमन सेहत से जुड़ी समस्या है वो है डायबिटीज, जिसकी मुख्य वजह खानपान तो है ही साथ ही हॉर्मोन का असंतुलित भी है। आरामदायक लाइफस्टाइल, खानपान में गड़बड़ी और शरीर में विटामिन डी की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार है। डायबिटीज के किसी भी लक्षण को इग्नोर करना सेहत संबंधी अन्य समस्याओं की वजह बन सकता है इसलिए इसके किसी भी लक्षण को इग्नोर करने की गलती न करें। 

    हाइपरटेंशन

    हाइपरटेंशन मतलब हाई ब्लड प्रेशर। जिसका सीधा कनेक्शन स्ट्रेस से है। मेनोपॉज़ की कंडीशन में हाइपरटेंशन की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है। तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या महसूस हो तो नियमित तौर पर चेकअप करवाते रहें। 

    पीसीओएस

    महिलाओं में हॉर्मोनल का लेवल बिगड़ता है, तो पी.सी.ओ.एस (PCOS) की प्रॉब्लम का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से ऑव्युलेशन सही तरह से नहीं होता है। लेकिन लाइफस्टाइल और डाइट में जरूरी बदलावों से काफी हद तक इसे ठीक किया जा सकता है। 

    एनीमिया

    एनीमिया महिलाओं में होने वाली सबसे ज्यादा और गंभीर बीमारी है जिसे वजह से जान भी जा सकती है। एनीमिया की वजह आयरन की कमी है। पीरियड्स अगर ज्यादा दिनों तक चले, तो इससे खून की कमी हो सकती है। तो इस समस्या को भी गंभीरता से लें।

    Pic credit- freepik