Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हैंड सैनिटाइजर हेल्थ के लिए खतरनाक भी है, जानें, कैसे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:39 PM (IST)

    सैनिटाइजर में 60 प्रतिशत अल्कोहल होना जरूरी है लेकिन कुछ सैनिटाइज़र ऐसे हैं जिनमें अल्कोहल नहीं बल्कि ट्रिक्लोसन जीवाणुरोधी पदार्थ होता है जो सेहत के लिए हानिकारक है।

    हैंड सैनिटाइजर हेल्थ के लिए खतरनाक भी है, जानें, कैसे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनावायरस के इस दौर में फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर हमारी नॉर्मल जिंदगी के हिस्से बन गए हैं। डॉक्टर्स लोगों को सलाह देते हैं कि जितना हो सके आप साबुन और पानी से अपने हाथ धोएं। अगर आपके पास हाथ धोने की कोई सुविधा नहीं हो, उसी हालात में आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सैनिटाइजर का उपयोग पिछले छह महीनों से हमारी जिंदगी में बढ़ गया है, इसलिए हमें इस बात से सावधान रहने की आवश्यकता है कि हम क्या उपयोग कर रहे हैं, ताकि यह हमारे लिए हानिकारक न हो। हम आपको बताते हैं कि कैसे हैंड सैनिटाइजर आपके स्वास्थ्य को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब इसमें अल्कोहल की जगह ट्राईक्लोसन होता है-सैनिटाइजर में कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल का होना जरूरी है, लेकिन कुछ सैनिटाइज़र ऐसे हैं, जिनमें अल्कोहल नहीं, बल्कि ट्रिक्लोसन होता है। ट्रिक्लोसन एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी पदार्थ है, जिसका उपयोग कीटनाशकों में किया जाता है। इसे आपकी स्किन आसानी से ऑब्जर्व कर लेती है। ये आपके थायरॉयड फंगशन, लीवर और मसल्स को प्रभावित कर सकता है।

    खाने से पहले हाथों पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करें। हममें से कई लोग ऐसे भी हैं, जो कुछ भी खाने से पहले सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। आपको पता हैं हैंड सैनिटाइज़र में बहुत सारे रसायन होते हैं जिनका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। खासकर छोटे बच्चों के इम्यून पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    खुशबू वाला हैंड सैनिटाइजर न खरीदें- जिन सैनिटाइजर में सेंट का इस्तेमाल किया जाता है, वो उतने ही अधिक विषाक्त पदार्थों और रसायनों से भरे होते हैं। सिंथेटिक सुगंध में हानिकारक तत्व होते हैं, जो अंतःस्रावी अवरोधक होते हैं और आनुवंशिक विकास को बदल सकते हैं।

    आग लगा सकता है सैनिटाइजर- हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से कई जलने की घटनाएं सामने आई हैं। हैंड सैनिटाइज़र में मौजूद अल्कोहल इसे अधिक ज्वलनशील बनाता है। यदि आप अपने हाथों पर सैनिटाइज़र लगाते हैं और आग के पास जाते हैं, तो यह जलने का कारण हो सकता है।

    अपने मास्क को हैंड सैनिटाइजर से साफ न करें- हममें से कई लोग यही सोचते हैं कि मास्क को सैनिटाइजर से साफ करने से कीटाणुरहित हो जाएगा तो वो गलत सोचते है। ऐसा करने से मास्क में सैनिटाइज़र का वाष्प फंस सकता है और जब आप मास्क पहनते हैं तो ये मितली और उल्टी का कारण बन सकते हैं।

    आइए जानते है हैंड सैनिटाइजर के दुष्प्रभावों से खुद को सुरक्षित रखने के आसान तरीके।

    अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं

    • हैंड सैनिटाइजर को बच्चों की पहुंच से दूर रखें
    • हैंड सैनिटाइजर को एयरटाइट बोतल में स्टोर करें
    • हैंड सैनिटाइजर को ठंडी और सूखी जगह पर रखें
    • किचन में हैंड सैनिटाइजर न रखें और खाना बनाने जाने से पहले उसे कभी भी हाथों पर न लगाएं।
    • अपने मास्क को साबुन और पानी से साफ करें
    • माना हैंड सैनिटाइज़र हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन हैंड वॉश करना हमेशा आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
    • हाथ धोने का विकल्प न हो तभी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। 

                         Written By Shahina Noor