Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cumin Seeds Benefits: पेट दर्द से लेकर अनिमिया दूर करने तक, जानें छोटे से जीरे के 10 बेशकीमती फायदे

    Cumin Seeds Benefits जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट होने के साथ मांसपेशियों या शरीर की सूजन से भी आराम दिलाता है। इसके अलावा जीरे में फाइबर आयरन कॉपर कैल्शियम पोटैशियम मैगनीज ज़िंक और मैगनीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।

    By Ruhee ParvezEdited By: Updated: Wed, 01 Sep 2021 06:54 PM (IST)
    Hero Image
    पेट दर्द से लेकर अनिमिया दूर करने तक, जानें छोटे से जीरे के 10 बेशकीमती फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cumin Seeds Benefits: जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग लगभग हर भारतीय खाने में किया जाता है। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि सेहत को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है। आयुर्वेद में भी जीरे को बेहद महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। हालांकि, ज़्यादातर लोग इसमें छिपे गुणों को नहीं जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट होने के साथ मांसपेशियों या शरीर की सूजन से भी आराम दिलाता है। इसके अलावा जीरे में फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, ज़िंक और मैगनीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स जैसे खास विटामिन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। जीरे का इस्तेमाल आप सब्ज़ी के अलावा सूप, दाल, रायता आदि में कर सकते हैं। तो आइए जानें इसके 10 अद्भुत फायदे।

    1. जीरा पेट और पाचन से जुड़ी दिक्कतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप पेट दर्द, अपच, डायरिया या फिर मॉर्निंग सिकनेस से परेशान हैं, तो इसका सेवन ज़रूर करें। इसके लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरे मिलाएं और इसे पी लें। इसके अलावा आप छाछ में भी भुना जीरा और काली मिर्च डालकर पी सकते हैं, इससे पेट से जुड़ी तकलीफें दूर होती है।

    2. छोटे बच्चों के अगर पेट में दर्द हो, तो पानी में जीरा मिलाकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ठंडा हो जाए तो बच्चे को पिला दें। इससे जल्द आराम मिलेगा।

    3. जीरे में मौजूद आयरन और कैल्श‍ियम जैसे पोषक तत्व गर्भवती या फिर हाल ही में मां बनी महिलाओं को फायदा पहुंचाते हैं। एक ग्लास गर्म दूध में एक छोटा चम्मच जीरा और स्वाद अनुसार शहद मिलाकर पिएं, इससे ताकत मिलती है।

    4. जीरे में मौजूद कैल्शियम हड्ड‍ियों को मज़बूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए और बी12 ऑस्ट‍ियोपोरोसिस से लड़ने में मददगार साबित होता है।

    5. जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है, उनके लिए भी जीरा बड़ी काम की चीज़ है। एक पके केले को मसल लें और उसमें भुना जीरा डालकर खाएं। इससे नींद अच्छी आती है।

    6. कई बार छोटी आंत में गैस हो जाने से पेट दर्द होने लगता है। इसके लिए आप एक ग्लास पानी में एक चुटकी भुना जीरा पाउडर, थोड़ा अदरक, सेंधा नमक और आधा छोटा चम्मच सौंफ मिलाकर उबाल लें। फिर छानकर ठंडा होने पर पिएं। यह अर्क पीरियड्स में होने वाले दर्द, कब्ज़ जैसी तकलीफों में भी आराम दिलाता है।

    7. वज़न कम करने के लिए भी जीरे मददगार साबित होता है। यह शरीर से फैट और कॉलेस्ट्रोल कम करता है।

    8. डायबिटीज़ के मरीज़ों को भी अपनी डाइट में जीरा ज़रूर लेना चाहिए।

    9. एंटी-ऑक्स‍िडेंट्स से भरपूर जीरा पेट से जुड़ी तकलीफों के अलावा यादाश्त बढ़ाने का भी काम करता है।

    10. भारत में ज़्यादातर महिलाएं अनीमिया की शिकार हो जाती हैं। इस बीमारी में रोज़ाना खाने में जीरे का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए। इसमें मौजूद आयरन अनीमिया को दूर करने के साथ ही थकान और तनाव को भी कम करने में मददगार साबित होगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।