Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ashwagandha Benefits: अनिद्रा से लेकर अवसाद तक, इन बीमारियों में दवा समान है अश्वगंधा

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 06:02 PM (IST)

    Ashwagandha Benefits प्रारंभिक शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि अश्वगंधा के सेवन से अनिद्रा की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही नींद में सुधार ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ashwagandha Benefits: अनिद्रा से लेकर अवसाद तक, इन बीमारियों में दवा समान है अश्वगंधा

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ashwagandha Benefits: आयुर्वेद में अश्वगंधा को औषधि माना जाता है। यह भारत समेत दक्षिण एशिया के देशों में पाया जाता है। अश्वगंधा को अंग्रेजी में Withania somnifera कहा जाता है। इसके पत्ते को रगड़ने से घोड़े के मूत्र जैसी गंध आती है। इसके लिए पौधे को अश्वगंधा कहा जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई रोगों में आराम मिलता है। खासकर, अनिद्रा और अवसाद के लिए अश्वगंधा दवा समान है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इससे सूजन की समस्या में आराम मिलता है। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि प्रतिरक्षा कोशिकाओं का उत्पादन में अश्वगंधा मददगार साबित होती है। साथ ही सूजन करने वाले संक्रमणों से शरीर को सुरक्षित रखती है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

    -प्रारंभिक शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि अश्वगंधा के सेवन से अनिद्रा की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही नींद में सुधार होता है। आसान शब्दों में कहें तो पहले की तुलना में नींद जल्द और अच्छी आती है। इसमें पाया जाना वाला triethylene glycol नींद को प्रेरित करता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा मिलाकर सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

    - अश्वगंधा को एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इससे फ्री रेडिकल्स से निजात मिलता है। फ्री रेडिकल्स से शरीर को बहुत क्षति होती है। अश्वगंधा के सेवन से कैंसर और मोतियाबिंद में भी आराम मिलता है। इसके लिए अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं।

    -अगर आप सेहत के प्रति एक्टिव रहते हैं और रोजाना वर्कआउट करते हैं, तो अश्वगंधा का सेवन जरूर करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और वर्कआउट में भी सुधार होता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।