Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Benefits of Turnips: हाई बीपी से लेकर ब्लड शुगर तक, इन बीमारियों में रामबाण दवा है शलजम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 02:38 PM (IST)

    Benefits of Turnips शलजम में आवश्यक पोषक तत्व कैल्शियम पोटेशियम मैग्नीशियम मैंगनीज एंटीऑक्सीडेंट पॉली न्यूट्रिएंट्स पॉलीफेनोल्स और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होते हैं। सके सेवन से मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप कब्ज आदि रोगों में फायदा मिलता है।

    Hero Image
    Benefits of Turnips: हाई बीपी से लेकर ब्लड शुगर तक, इन बीमारियों में रामबाण दवा है शलजम

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Turnips: शलजम एक कंद है। इसकी सब्जी बनाई जाती है। अंग्रेजी में इसे 'टर्निप' कहा जाता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट, पॉली न्यूट्रिएंट्स पॉलीफेनोल्स और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होते हैं। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कब्ज आदि रोगों में फायदा मिलता है। आइए, शलजम के फायदे जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -साल 2013 की एक शोध में दावा किया गया है कि शलजम खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में सोडियम संतुलित रहता है। आसान शब्दों में कहें तो शलजम के सेवन से उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    -एक अन्य शोध जो National Library of Medicine में छपी है। उस शोध की मानें तो शलजम में एंटी डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीज भी शुगर कंट्रोल करने के लिए शलजम का सेवन कर सकते हैं।

    -शलजम में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, कैलोरी बहुत कम होती है। दोनों गुणों की वजह से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में शलजम मददगार साबित होती है। इसके लिए मोटापे से परेशान लोग डाइट में शलजम को शामिल कर सकते हैं। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही पाचन प्रक्रिया भी सही से होती है।

    -अगर आप आंखों की समस्या से परेशान हैं, तो शलजम का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

    -पेट संबंधी विकारों को दूर करने में भी शलजम फायदेमंद है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। भोजन में फाइबर युक्त चीजों के अभाव की वजह से भी कब्ज की समस्या होती है। इसके लिए डाइट में शलजम जरूर शामिल करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।